फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When there was no water in the taps for 15 days, the residents of Salara Mohalla took to the streets.

Rohtak News: 15 दिन से नलों में नहीं आया पानी तो सड़क पर उतरे सलारा मोहल्लावासी

Wed, 15 May 2024 05:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
When there was no water in the taps for 15 days, the residents of Salara Mohalla took to the streets.
गर्मी में बढ़ते पारे ने पेजयल समस्या बढ़ा दी है। 40 डिग्री तापमान में लोग पेयजल को लेकर परेशान हैं। हालात ये हैं कि कहीं 15 दिन से नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं आई है तो कहीं दिन में एक समय भी 15 मिनट से ज्यादा पानी नहीं मिल रहा है। यही नहीं, अनेक जगह पर दूषित पेयजल सप्लाई हो रहा है। इससे शहरवासी आहत हैं। यही वजह रही कि मंगलवार शाम सलारा मोहल्ला के लोगों ने माता दरवाजा रोड जाम कर दिया। करीब तीन घंटे बाद जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राजेश कुमार ने बुधवार से पेयजल सप्लाई का आश्वासन दिया तो जाम खोला गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम पांच बजे सलारा मोहल्ला के लोग पेयजल किल्लत से आहत होकर सड़क पर आ गए। यहां सड़क पर बैठ कर लोगों ने नारेबाजी के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया। लोगों ने करीब तीन घंटे सड़क जाम रखी। जाम के चलते वाहन चालकों को परेशानी उठाई पड़ी। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम लगाने वालों को सड़क से हटने का आग्रह किया, मगर लोग नहीं मानें। लोगों ने कहा कि पिछले 15 दिन से पानी नहीं आ रहा है। घर में पीने तक के लिए पानी दूर से ढोकर लाना पड़ रहा है। कई बार अधिकरियों से शिकायत की गई, इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। पानी नहीं मिलने के कारण घर के दैनिक कार्य तक प्रभावित हो रहे हैं। इसीलिए मजबूरी में सड़क जाम करनी पड़ी। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने उनकी समस्या सुनने के बाद समझाते हुए बुधवार से पानी मिलने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन


सलारा मोहल्ला में पानी न आने पर लोगों ने जाम लगाया था। विभाग के एसडीओ ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया व बुधवार को पर्याप्त पानी सप्लाई देने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। - आरके शर्मा, अधीक्षक अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक्सईएन के सामने 10 मिनट आया नल में पानी
पेयजल किल्लत से आहत पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। भाजपा नेता से भी समस्या के समाधान की गुहार लगाई। इसके चलते मंगलवार शाम को एक्सईएन तरुण गर्ग कॉलोनी में पहुंचे। यहां लोगों ने उन्हें पेयजल किल्लत से अवगत कराते हुए कहा कि दिन में एक समय पानी आ रहा है। वह भी 10 से 15 मिनट। एक्सईएन ने उन्हें पूरा पानी सप्लाई होने की बात कहते हुए वीडियो बनानी शुरू की तो ठीक उसी समय पानी बंद हो गया। नलों में पानी दस मिनट ही सप्लाई हुआ। ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जवाहर खुराना ने कहा कि साहब आपके सामने ही पानी दस मिनट आया है। अब क्या करें। इसके बाद अधिकारी वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed