फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When the teenager came to know about the opening of the school, he left the house

किशोर को स्कूल खुलने का पता चला तो घर छोड़ गया

Wed, 09 Feb 2022 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
When the teenager came to know about the opening of the school, he left the house
रोहतक। कलानौर खंड में सातवीं कक्षा के छात्र को पता चला कि जल्द स्कूल खुलने वाले हैं तो वह पढ़ाई के डर से घर छोड़कर चला गया। उसकी मां ने थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसके पास तीन बच्चे हैं। बड़े बेटे की उम्र 17 साल, जबकि उससे छोटा बेटा 14 साल और सबसे छोटी बेटी 11 साल की है। छोटा बेटा गांव के ही सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ता है, लेकिन पढ़ाई में कमजोर है। उसे पता लग गया कि जल्द स्कूल खुलने वाले हैं। सोमवार को पशुओं का चारा लेने चली गई। वापस आई तो बेटा नहीं मिला। बेटी ने बताया कि उसका छोटा भाई घूमने की कहकर गया है। देर शाम तक नहीं आया तो चिंता हुई। जांच करने पर उसके नए कपड़े भी घर से गायब मिले। वह अपनी मर्जी से घर से चला गया। बाद में किसी ने उसे छुपा कर रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed