फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When the driver wanted to stop the car breaking the barrier, the driver increased the speed, dragged the soldier hanging on the back window 500 meters while trying to climb up

नाका तोड़ भागती कार रुकवानी चाही तो चालक ने और गति बढ़ा दी, ऊपर चढ़ाने की कोशिश करने पर पिछली खिड़की पर लटके सिपाही को 500 मीटर घसीटा

Mon, 13 Apr 2020 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
When the driver wanted to stop the car breaking the barrier, the driver increased the speed, dragged the soldier hanging on the back window 500 meters while trying to climb up
खरावड़ में नाकाबंदी के दौरान कार चालक को सीआईए वन की टीम ने रुकने का इशारा किया। जिसके बाद कार चालक ने उसकी कार को तेज गति से दौड़ा लिया व कार के आगे खड़े एएसआई पर कार चढ़ाने की कोशिश की। कार चेकिंग पोस्ट तोड़ती हुई आगे निकल गई। जिसे पकड़ने के लिए सिपाही हरपाल कार की पिछली खिड़की पर लटक गया। सिपाही कार के आधा अंदर व आधा बाहर रह गया। जिस कारण वह करीब 500 मीटर दूर तक कार के साथ ही घसीटता हुआ गया। आखिरकार कार तीन ढाबों को तोड़ती हुई एक दीवार में भिड़ कर रुक गई। जिसके बाद कार में सवार दो युवकों को 41 किलोग्राम गांजापत्ती सहित गिरफ्तार किया। घायल सिपाही हरपाल को इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने की धारा 307 सहित 8 अन्य धाराएं व एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आईएमटी थाना पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में सीआईए प्रथम के पुलिसकर्मी एएसआई राजेश ने बताया है कि वह एचसी विकास, प्रदीप, इएचसी सज्जन, सीटी हरपाल के साथ गश्त के दौरान खरावड़ नाके पर मौजूद था। मौके पर नाकाबंदी कर दिल्ली से आने जाने वाले लोगों, वाहनों की पूूर्ण रूप से चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से एक मारुति स्कोडा गाड़ी आती दिखाई दी। जिसे रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने इशारा किया। इशारा देखते ही उक्त कार चालक ने कार की स्पीड को बढ़ा लिया और राजेश को टक्कर मारने की कोशिश की। राजेश ने खुद को किसी तरह बचाया व गाड़ी सीधे बेरीकेड्स में जा टकराई। इसके बाद कार चालक ने गाड़ी को बैक करके वापस दिल्ली की ओर घुमा लिया और उसी दिशा में दौड़ा ली। सिपाही हरपाल ने उनको रोकने की कोशिश की और कार की पिछली खिड़की पर लटक गया। जिस वजह वह आधा गाड़ी के अंदर आधा बाहर घसीटता हुआ आगे की ओर चला गया। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। करीब 500 मीटर चलने पर गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी फौजी पंजाब ढाबा की तरफ मोड़ दी। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर ढाबा की दुकान को तोड़ते हुए अगले ढाबा श्री बालाजी से निकलती हुई तीसरे ढाबा मां भीमेश्वरी ढाबे की जाली को तोड़ते हुए साथ लगते खाली प्लाट में उतर गयी। इसके बाद पुलिस ने कार से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गाड़ी की तलाशी लेने पर दो कट्टों से बरामद हुई 41 किलोग्राम गांजापत्ती
पूछताछ में आरोपियों की पहचान ड्राइवर सीट पर बैठा युवक सन्नी निवासी गोयला कलां जिला झज्जर व परिचालक वाली सीट पर बैठा युवक धीरज निवासी शामलो कलां जींद हाल किरायेदार सेक्टर 7 बहादुरगढ़ के रूप में हुई। उक्त स्कोड़ा गाड़ी एचआर 13 एन 3480 की तलाशी लेने पर गाड़ी की डिग्गी में दो पीले रंग के प्लास्टिक के कट्टे मिले। जोकि बंधे हुए थे। जिनको खोलकर चेक किया तो उसमें नशीला पदार्थ गांजापत्ती बरामद हुई। जिनका वजन करने पर एक कट्टे का वजन 21 किलोग्राम व दूसरे कट्टे का वजन 20 किलोग्राम था। यानि दोनों कट्टों में कुल मिलाकर 41 किलोग्राम गांजापत्ती बरामद हुई। आरोपी सन्नी व धीरज के खिलाफ आईएमटी थाने में धारा 186,188,269,270,332,353,307,427 व 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed