फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When the daughter stopped her father from verbally abusing her mother, he attacked her with a knife, stabbing her three times.

Rohtak News: मां को गाली देने से रोका तो पिता ने बेटी पर चाकू से किए तीन वार

Thu, 01 Jan 2026 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
When the daughter stopped her father from verbally abusing her mother, he attacked her with a knife, stabbing her three times.
रोहतक। शहर की तेज कॉलोनी में शराब पीकर मां कविता को गोली दे रहे पिता को रोका तो आरोपी ने बेटी तन्नु (16) को चाकू से तीन वार कर घायल कर दिया। घायल बेटी को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में तन्नु ने बताया कि वे तीन बहन-भाई हैं। वह 10वीं में पढ़ती है और सबसे बड़ी है। बुधवार को करीब साढ़े 12 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद घर आकर खाना खा रही थी। उनके फूफा विशाल भंडारे में चलने की कह रहे थे।
विज्ञापन

उसका पिता सुरेंद्र शराब पीकर आया और मां से गाली-गलौज करने लगा। उसने गाली देने से रोका तो चाकू लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। चाकू से एक वार आंख के पास, दूसरा ठोडी व तीसरा दाहिनी तरफ पेट के ऊपर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां कविता, दादी धन्नी देवी व पड़ोसियों ने किसी तरह उसे बचाया। उनके फूफा विशाल, बुआ सरिता व मां कविता उसे सिविल अस्पताल लेकर आई। डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया।

तन्नु का कहना है कि उसके पिता सुरेंद्र ने जानलेवा हमला किया है। साथ ही उसे व मां कविता को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने मौसी के लड़के मुकेश से शिकायत लिखवा कर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारदार हथियार से चोट पहुंचाने व धमकी देने की एफआईआर दर्ज की है।
वर्जन
आरोपी पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द काबू कर लिया जाएगा।
- सुशील कुमार, थाना प्रभारी पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed