फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When the daughter did love marriage, the family got a death certificate made

Rohtak News: बेटी ने प्रेम विवाह किया तो परिवार ने बनवा दिया मृत्यु प्रमाण पत्र

Mon, 14 Apr 2025 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
When the daughter did love marriage, the family got a death certificate made
13महम01-प्रेम विवाह करने वाला दंपति जोड़ा। संवाद
महम(रोहतक)। प्रेम विवाह करने वाले पति-पत्नी शादी पंजीकृत कराने पहुंचे तो वे दंग रह गए। लड़की के पिता के परिवार पहचान पत्र में उसे मृत दिखाया गया है। महम निवासी अजय व उसकी पत्नी निशा ने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से 20 सितंबर 2024 को शादी की थी। अब विवाह प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं। इसलिए तहसील कार्यालय आए। यहां पता चला कि शादी पंजीकरण के लिए लड़की के पिता के परिवार पहचान पत्र में उसका नाम होना आवश्यक है।
विज्ञापन

शादी के बाद यह नाम पति की फैमिली आईडी में जुड़ जाता है। जब शादी पंजीकृत कराने के लिए आवेदन करने गए तो पाया कि लड़की को उसके पिता की फैमिली आईडी में मृत दिखाया गया है।
विज्ञापन

अजय ने बताया कि उसने आरटीआई से सूचना मांगी तो पता लगा कि उसकी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया गया है। फैमिली आईडी में भी उसे मृत दिखाया गया है। सात माह से विवाह पंजीकरण के लिए सीएससी सेंटर व तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने कहा कि वे बड़े अधिकारियों से लेकर हर जगह गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। साजिश के तहत मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने व बिना जांच पड़ताल मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देने पहुंचे। पुलिस ने भी भिवानी क्षेत्र की घटना बताते हुए शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed