फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When stopped from stealing Bathua, the farm owner was beaten up

बथुआ चुराने से रोका तो खेत मालिक को पीटा

Mon, 14 Feb 2022 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
When stopped from stealing Bathua, the farm owner was beaten up
महम। भिवानी मार्ग के साथ लगते खेतों से बथुआ चोरी करने से मना करने पर खेत मालिक को पीटने का मामला सामने आया है। किसान भोपा, नुपा, राजू नंबरदार, प्रकाश, बबलू, संजय आदि ने बताया कि किसान भोपा व उनकी पत्नी खेत में गए थे तो सरसों के खेत में एक दर्जन से अधिक महिलाएं बथुआ चुराती मिली। जब उनको ऐसा करने से रोका गया तो उनके साथ आए युवकों ने किसान दंपती पर हमला कर दिया। यह देखकर आसपास के किसान एकत्रित हो गए और पुलिस कंट्रोल नंबर 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बथुआ चुराने वालों को पकड़ कर पूछताछ की। सदस्यों ने बताया कि वे गोहाना के साथ लगते गांव गामड़ी के रहने वाले हैं और वे यहां से बथुआ टैंपू में भरकर गोहना में बेचते हैं। हालांकि बथुआ चोरी करने वालों ने भविष्य में ऐसा न करने की बात कहते हुए अपनी गलती स्वीकारी है। इसके बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। मौके पर पहुंचे हवलदार सतीश ने बताया कि महिला दिहाड़ी पर लाई गई थी। किसानों ने उनको माफ कर दिया और भविष्य में उन्होंने ऐसा न करने का विश्वास दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed