फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When Municipal Corporation helpline number was taken from Google, thugs defrauded Rs 89,422

Rohtak News: गूगल से नगर निगम का हेल्पलाइन नंबर लिया तो ठगों ने 89,422 रुपये ठगे

Fri, 14 Jun 2024 04:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 14 Jun 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
When Municipal Corporation helpline number was taken from Google, thugs defrauded Rs 89,422
रोहतक। थाना पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र के एक व्यक्ति को घर के सामने पड़े कूड़े की समस्या को दूर कराने के लिए गूगल से नगर निगम का नंबर लेना भारी पड़ गया। शिकायत से संबंधित फोटो डालने के दौरान ही फोन हैक हो गया और फिर दो बार में 89,422 रुपये निकल गए। पीड़ित की शिकायत दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गोहाना अड्डा पाड़ा मोहल्ला निवासी दीपक नागपाल ने अपने घर के बाद कूड़ा उठवाने के लिए गूगल से नगर निगम का हेल्पलाइन नंबर तलाश किया। साइट से मिले नंबर पर कॉल की तो सामने वाले ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया गया। दो बार में उनके खाते से 89,422 रुपये निकल गए। बड़ी बात यह है कि पैसे की ठगी होने के बाद नंबर अपने आप ही मोबाइल से गायब हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं साइबर एक्सपर्ट
साइबर पुलिस के एक्सपर्ट का कहना है कि सोशल साइट्स पर भी कुछ लोग गलत नंबर डालकर रखते हैं और जैसे ही किसी जस्ट डायल या किसी विभाग का नंबर मांगते हैं तो वह फर्जी नंबर पहले आ जाते हैं। इसी का लाभ उठाकर ठग आपराधिक घटना को अंजाम दे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में युवक लापता, स्कूटी रास्ते में मिली
रोहतक। थाना पुरानी सब्जी मंडी में बुधवार को एक युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। युवक की स्कूटी टीबी अस्पताल के पास गोहाना रोड पर खड़ी मिली है। पीड़ित भाई ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि फतेहपुरी कॉलोनी निवासी सुनील ने शिकायत दी और कहा कि वह और उसका बड़ा भाई अनिल दोनों सलारा मोहल्ला स्थित फैक्टरी में काम करते हैं। बुधवार को घर से फैक्टरी के लिए निकले थे तो अनिल ने कहा कि वह शाम तक घर आ जाएगा। मगर जब वह नहीं आया और तो उसकी तलाश की। उसका कोई पता नहीं चला और स्कूटी गोहाना रोड स्थित टीबी अस्पताल के पास खड़ी मिली। पीड़ित की शिकायत दर्ज करके युवक की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
------------------------------

दूधिया ने बाइक से टक्कर मारकर किया घायल, तीन माह बाद रिपोर्ट दर्ज
रोहतक। थाना आईएमटी क्षेत्र में एक व्यक्ति को दूधिया ने अपनी बाइक से टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस हादसे में पीड़ित के हाथ में फ्रैक्चर आया है और आंख पर आठ टांके आए हैं। मगर पुलिस ने तीन माह तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित अधिकारियों से मिला तो रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित भालौठ निवासी धर्मवीर सिंह 28 फरवरी को टहलने के लिए निकले थे और रुड़की रोड भालौठ के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी थीए जिससे उसे गंभीर चोट आई थी। घटना की तहरीर घटना के समय भी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। अब पुलिस आला अधिकारियों के समक्ष शिकायत की तो रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो

कार का शीशा तोड़कर 10 हजार रुपये चुराए
रोहतक। आर्यनगर थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने 10 हजार रुपये समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ओल्ड हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी निवासी चंद्रेश कपूर का ऑफिस एमआर कॉम्प्लेक्स में है। उन्होंने कार खड़ी की और कार्यालय चले गए। रात में लौटे तो देखा कि कार का शीशा तोड़कर 10 हजार रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed