{"_id":"65c940b4bd02547ab7073f64","slug":"when-he-refused-to-go-home-he-stabbed-him-in-the-neck-accused-arrested-rohtak-news-c-17-roh1019-357981-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: घर जाने से इन्कार करने पर गर्दन पर मारा था चाकू, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: घर जाने से इन्कार करने पर गर्दन पर मारा था चाकू, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहतक। खिड़वाली गांव में शराब पीकर हुए झगड़े में एक युवक ने दूसरे की गर्दन पर चाकू मारा था, साथ ही पैरों पर डंडों से वार किया। पुलिस ने आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कहना है कि सीलू शराब पीने के बाद कहने के बावजूद अपने घर नहीं जा रहा था। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई।
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुरारी ने बताया कि दो दिन पहले खिड़वाली गांव निवासी रेखा ने शिकायत दी थी कि उसको फोन आया कि उसका पति सीलू लहूलुहान हालत में पवन के मकान पर है। वह मौके पर पहुंच तो उसके पति की गर्दन में चाकू से वार किए गए थे, जबकि पैरों पर डंडों से वार किया गया था। हमला आरोपी पवन ने किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।