{"_id":"68d435c715f56fb77205d93a","slug":"when-he-objected-to-drinking-alcohol-he-was-killed-rohtak-news-c-198-1-rew1001-226240-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शराब पीने पर टोका तो उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शराब पीने पर टोका तो उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
आरोपी, रवि उर्फ विक्की
बावल। थाना कसौला पुलिस ने गांव बखापुर निवासी तेल की दुकान के मालिक रोशनलाल (70) की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बखापुर का ही निवासी रवि उर्फ विक्की है।
पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी रवि उर्फ विक्की ने बताया कि मृतक के परिवार से उनकी पुरानी रंजिश के चलते उसने ईंट से वार करके रोशन लाल की हत्या की थी और उसका मोबाइल फोन लेकर मौके से भाग गया था।
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी को शराब की लत है और मृतक के भतीजे भूपेंद्र ने आरोपी को इसको लेकर कई बार समझाया भी था जिसके चलते आरोपी रवि ने इस बात की रंजिश रख ली थी। कई बार कार्यक्रमों में भी उसे इस बात को लेकर समझाया था।
विज्ञापन
22 सितंबर की रात को जब आरोपी रोशनलाल के पास गया था तो उन्होंने आरोपी को जाने के लिए कहा। इस दाैरान खुन्नस में ईंट मारकर हत्या कर दी। आरोपी खेतीबाड़ी करता है।