फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When he asked for 2.20 lakhs as a loan, the youth of Hisar who was taking coaching was beaten up

Rohtak News: उधार दिए 2.20 लाख मांगे तो कोचिंग ले रहे हिसार के युवक को पिटवाया

Tue, 28 Feb 2023 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
When he asked for 2.20 lakhs as a loan, the youth of Hisar who was taking coaching was beaten up
रोहतक। शहर के मस्तनाथ नगर में एक दर्जन युवकों ने डंडों से लैस होकर एक युवक पर हमला कर दिया। विरोध करने पर मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि उधार दिए 2 लाख 20 हजार रुपये वापस मांगने पर युवक पर हमला कराया गया है। आईएमटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हिसार जिले के गांव खेड़ी गगन निवासी सागर ने बताया कि वह मस्तनाथ नगर में रहता है और शहर की एक कोचिंग में पढ़ता है। उसकी दोस्ती सचिन निवासी जींद व योगेंद्र उर्फ योगी निवासी खरावड़ से एक साल पहले हुई थी। सात माह पहले योगेंद्र उर्फ योगी को उसने 2 लाख 20 हजार रुपये दिये थे। क्योंकि योगेन्द्र उर्फ योगी व सचिन ने मिलकर पावर हाउस के पास कैफे खोला था। अब कई बार उसने योगेंद्र से अपने दिये हुए पैसे मांगे। लेकिन उसने अब तक पैसे नहीं लौटाए। 24 फरवरी को योगी ने कहा कि शाम को मैं तेरे पैसे देता हूं। वह उसी दिन शाम के समय करीब साढ़े सात बजे वह अपने दोस्त के साथ मस्तनाथ नगर में था। उस समय सचिन सामान लेने के लिए बाहर गया हुआ था। एक युवक अंदर आया और सचिन के बारे में पूछा। उसने कहा कि सचिन बाहर गया हुआ है। उसी समय 10 से 12 युवक मुंह पर रुमाल बांध कर कमरे के अंदर आए और उसे लाठी, बिंडों से पीटना शुरू कर दिया। उसे लहूलुहान करके आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed