{"_id":"67e851dc9d5f4b2bcc0d2df2","slug":"when-grover-took-a-jibe-arvind-sharma-and-dhankhar-came-to-his-rescue-rohtak-news-c-17-roh1019-625818-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ग्रोवर ने तंज कसा तो अरविंद शर्मा और धनखड़ बचाव में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ग्रोवर ने तंज कसा तो अरविंद शर्मा और धनखड़ बचाव में आए
Sun, 30 Mar 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के नए मेयर रामअवतार वाल्मीकि के कार्यभार ग्रहण समारोह में शनिवार को मंच पर भाजपा नेताओं के बीच खींचतान नजर आई। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर बोले- कुछ लोग कहते थे कि मेरी नहीं चलती, चलाने वाला चाहिए।
हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। जवाब में ओमप्रकाश धनखड़ व मंत्री अरविंद शर्मा बचाव में आए। अरविंद शर्मा ने भी पूर्व मेयर की तारीफ की और मेयर रामअवतार ने उनको बुलाकर शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
ग्रोवर ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में शहर में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुराना बस स्टैंड से स्थानीय आंबेडकर चौक तक एलिवेटेड रोड का निर्माण करवाया गया। काले झंडे दिखाने वाले अब वहां खड़े होकर सेल्फी लेते हैं। रेलवे एलिवेटेड ट्रैक बनाकर 16 गांव की कृषि भूमि को बचाया गया। अब नए मेयर इंदौर की तर्ज पर रोहतक को स्वच्छ बनाएंगे। नियमों के तहत नए मेयर हर माह पार्षदों की बैठक बुलाएं। कुछ लोग कहते थे कि हमारी नहीं चलती। चलाने वाला चाहिए। सब चलती है। गठ (गुण) होने चाहिए।
विज्ञापन
धनखड़ बोले, मनमोहन गोयल की बढि़या छवि, सराहनीय काम किया
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि रोहतक वालों ने रामअवतार वाल्मीकि की कंपार्टमेंट तुड़वा दी। पूर्व मेयर मनमोहन गोयल बढि़या छवि के व्यक्ति रहे और अच्छा काम किया। उनकी भी आज विदाई है, तालियां बजाओ। उन्होंने कहा कि नए मेयर व अधिकारियों से अपेक्षा है कि रोहतक को शानदार शहर बनाएंगे। रेलवे रोड व डी पार्क पर समोसे खाने जाना पड़ता है। ये सारे रास्ते शानदार हो जाएं तो शहर की तस्वीर बदल जाएगी। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस में अब दम नहीं बचा। हालत हम दो हमारे दो जैसी हो गई है। दूसरी तरफ भाजपा की केंद्र व राज्य के बाद अब शहर में भी सरकार है। जैसे ट्रकों के पीछे लिखा होता है बाबा की फुल कृपा।
जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे : मेयर
नए मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि वे 24 घंटे जनहित के कार्यों में प्रयासरत रहेंगे। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ मिलकर वह आगामी एक वर्ष में शहर में बड़ा बदलाव लाएंगे। निगम ही नहीं, दूसरे विभागों के काम भी आम लोगों के करेंगे। भारतीय नव संवत्सर में पेयजल, सफाई व स्वच्छता, सीवरेज व्यवस्था व पार्किंग की समस्या का हल प्राथमिकता से करेंगे। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व मेयर रेणू डाबला व भाजपा के 14 पार्षद व आठ वार्डों में हारे हुए प्रत्याशियों सहित अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, साथ ही निगम के सफाई कर्मियों को मंच पर सम्मानित किया गया।
अरविंद शर्मा ने मंच पर ही सुनीं शिकायतें
कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा जहां भी जाते, वहीं उनके समर्थक व कार्यकर्ता पहुंच जाते। मंच के ऊपर भी मांगपत्र देने का सिलसिला चलता रहा। उनके समर्थकों में काफी जोश नजर आया। कार्यभार ग्रहण समारोह में आयोजक मंच पर चंद बुके लेकर ही आए। भाजपा के नवनियुक्त पार्षदों ने दोनों मंत्रियों व नेताओं का बुके देकर स्वागत किया। नए बुके लाने के बजाय वही बुके बार-बार नेताओं को दिए गए।
पहले हस्ताक्षर के लिए मेयर को करना पड़ा इंतजार
निगम के नए मेयर रामअवतार वाल्मीकि को मंत्री कृष्णलाल पंवार, अरविंद शर्मा और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने मिठाई खिलाकर कुर्सी पर बैठाया। रामअवतार ने भी मंत्रियों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसी बीच किसी फाइल पर हस्ताक्षर कराने के लिए कहा गया, लेकिन उस समय कोई फाइल नहीं मिली। किसी तरह एक कागज मेयर के सामने रखा गया। वह पत्र भगवतीपुर निवासी धर्मबीर का था, जो सूचना एवं जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक से सेवानिवृत्ति के बाद एजेंसी के माध्यम से नौकरी मांग रहे हैं।
..जब रामअवतार के नाम में उलझ गए मंत्री
शनिवार को मेयर के कार्यभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते समय मंत्री अरविंद शर्मा मेयर रामअवतार वाल्मीकि के नाम के उच्चारण में उलझ गए। बाद में इस बात को संभाला और कहा कि रामअवतार हीरा हैं। शहर का संपूर्ण विकास कराएंगे।
वर्जन
मेयर कार्यभार ग्रहण समारोह सफल रहा। स्टाफ की कमी से नए मेयर को हस्ताक्षर करने के लिए फाइल का इंतजार करना पड़ा। आगे ऐसी दिक्कत न आए, इसकी व्यवस्था की जाएगी।
- नमिता, संयुक्त आयुक्त नगर निगम