फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wheels of trains stopped for six hours on four railway tracks

चार रेलवे ट्रैक पर छह घंटे थमे रहे ट्रेनों के पहिये

Tue, 19 Oct 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Wheels of trains stopped for six hours on four railway tracks
लाहली में रेलवे ट्रैक पर धरना देते किसान। संवाद
लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रोहतक में भी ट्रेनों का चक्का जाम रहा। किसान संगठनों के प्रदर्शन के चलते चार रेलवे ट्रैकों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, कहीं भी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच टकराव नहीं हुआ।
विज्ञापन

किसान संगठनों ने रोहतक-नई दिल्ली रेलवे ट्रैक पर सांपला के पास रोहद में जाम लगाया। इसी तरह रोहतक-जींद ट्रैक पर लाखनमाजरा, रोहतक-भिवानी ट्रैक पर लाहली और रोहतक-पानीपत ट्रैक पर मकड़ौली खुर्द में जाम लगाया गया। किसी भी स्टेशन पर कोई ट्रेन नहीं आई, गाड़ियों का संचालन बंद था। लाहली स्टेशन पर किसानों ने एक मालगाड़ी को रोक लिया। किसान सभा के जिला प्रधान प्रीत सिंह ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त कर द्वेष फैलाने, हत्या और साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया जाए। हत्या के आरोपी अजय मिश्रा के बेटे आशीष के सहयोगियों, जिनमें दो नाम सामने आए हैं, को भी गिरफ्तार किया जाए। जिला सचिव सुमित सिंह ने कहा कि सारे सुबूत सामने होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होना यह दिखाता है कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। इससे एक बार फिर भाजपा का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है।
विज्ञापन

यहां रोकी गईं ट्रेन
रोहतक-जींद ट्रैक- लाखनमाजरा
किसानों ने लाखनमाजरा स्टेशन पर ट्रैक पर धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें लाखनमाजरा, भराण, सैमाण, ससरोली, खरेंटी, खरक, निंदाना गांव के लोग शामिल हुए। धरने में किसान सभा के कोषाध्यक्ष बलवान सिंह, बलजीत सिंह, राय सिंह नेहरा, जोगेंद्र सैमाण, सत्य नारायण, प्रकाश चंद्र, जगमेंद्र, कृष्ण, सुरेश, जगत, पवन, गगन, सज्जन सिंह, रामनिवास, प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक-दिल्ली ट्रैक-रोहद
किसानों ने सांपला के पास स्थित रोहद रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। बहादुरगढ़ में भी किसानों ने गाड़ियां रोक रखी थीं इसलिए कोई ट्रेन नहीं आई। लेकिन किसानों ने सुबह 10 से शाम चार बजे तक ट्रैक पर धरना दिया। धरने में प्रीत सिंह, माडू जसोरखेड़ी, डॉ. अजय बल्हारा, चांद सिंह, फतेह सिंह, जिले सिंह, ओम प्रकाश, अशोक मायना और नरेश मलिक आदि मौजूद रहे।
रोहतक-भिवानी ट्रैक-लाहली
सुबह 10 बजे ही किसान लाहली स्टेशन पर पहुंच गए थे। यहां धरने में सीटू जिला प्रधान कमलेश लाहली, रामकिशन मोखरा, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला प्रधान रणधीर काला, किसान प्रतिष्ठा मंच से मुकेश खासा, राकेश मलिक, धर्मबीर मलिक, ईश्वर सिंह चहल, जिले सिंह, समुंदर लाहली, धर्मबीर आर्य शामिल हुए।

रोहतक-पानीपत ट्रैक-मकड़ौली खुर्द
गांव मकड़ौली खुर्द में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला प्रधान राजू मकड़ौली की अगुवाई में किसानों ने धरना दिया। यहां से कुछ किसान रोहतक रेलवे स्टेशन भी गए थे, लेकिन वे भी जल्द ही मकड़ौली पहुंच कर धरने में शामिल हो गए। पिछले दिनों ही मकड़ौली में किसानों ने महापंचायत भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed