{"_id":"661dc2e3ec10e4d6a50faa94","slug":"wheat-is-not-being-procured-mustard-lifting-continues-drizzle-in-the-afternoon-increased-farmers-worries-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109526-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गेहूं की नहीं हो रही खरीद, सरसों का उठान जारी, दोपहर को हुई बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गेहूं की नहीं हो रही खरीद, सरसों का उठान जारी, दोपहर को हुई बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता
Tue, 16 Apr 2024 05:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
15jjrp15 झज्जर अनाज मंडी में सड़क पर पड़े गेहूं के ढेर के कारण एक तरफ का रास्ता हुआ जाम ।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। मौसम विभाग द्वारा जिले के लिए जारी किए गए येलो अलर्ट के बावजूद बरसात होने पर किसानों व आढ़तियों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को भी पूरा दिन बादलवाही छाई रही। दोपहर के समय कुछ सेकेंड के लिए बूंदाबांदी भी हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई, लेकिन चंद सेकेंड में ही बूंदाबांदी रुक गई, जिससे राहत मिली। वहीं मंडियां पूरी तरह से सरसों और गेहूं से अटी पड़ी है। सोमवार को भी झज्जर मंडी में गेहूं की खरीद नहीं हुई, लेकिन सरसों का उठान हुआ। फिलहाल झज्जर मंडी पूरी तरह से सरसों व गेहूं से लदी हुई है। पूरा दिन मंडी व बाहर की जाम की स्थिति बनी रहती है।
जिले की मंडियों में अब तक 4,21,310 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है जबकि 302780 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। रविवार शाम तक जिले की मंडियों से 1,63,080 क्विंटल सरसों का उठान हो पाया था। अब तक 57 प्रतिशत ही उठान हो पाया है। इसी प्रकार से मंडियों में अब तक 664460 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है और 1,97,600 क्विंटल की खरीद हुई है। इसके अलावा रविवार शाम तक 20 हजार क्विंटल गेहूं का ही उठान हुआ है।
50 की बजाय दिया 45 किलोग्राम का बारदाना
सरकार की तरफ से पहले आढ़तियों को 50 किलोग्राम का बारदाना दिया गया था, जो अब खत्म हो चुका है। झज्जर मंडी में अब आढ़तियों को 45 किलोग्राम का बारदाना दिया गया है, लेकिन उसमें भी 43 से 44 किलोग्राम ही फसल डल पाती है। इसके चलते एक से डेढ़ किलोग्राम का नुकसान हो रहा है।