फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   wheat arrival in grain market in rohtak, farmers Plledaron gold silver, wheat arival in rohtak

किसानों का सोना पल्लेदारों की चांदी

Thu, 14 Apr 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Thu, 14 Apr 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
wheat arrival in grain market in rohtak, farmers Plledaron gold silver, wheat arival  in rohtak
मथुरा में गेहूं खरीद - फोटो : amar ujala
अनाज मंडी में गेहूं की आवक तेज होने से किसानों का सोना गेहूं, पल्लेदारों की चांदी बना हुआ है। हालांकि यह चांदी गेहूं के सीजन (महज डेढ़ माह) में ही रहती है। इसके बाद बाहर से आए मजदूर अपने-अपने इलाकों में लौट जाते हैं। वहीं इन दिनों स्थानीय अनाज मंडी में और पल्लेदारों की खासी जरूरत बनी हुई है।
विज्ञापन

 
पड़ सकती है पल्लेदारों की कमी
सीजन चरम पर है, आवक के हिसाब से मंडी में पल्लेदारों की संख्या फिलहाल कम है। यदि आवक में तेजी आई तो उठान में समस्या होना निश्चित है। पटना से आए सुबोध ने बताया कि उनका एक आदमी एक सीजन में करीब 40 से 50 हजार रुपये बचा लेता है। सीजन के बाद मंडी पर काम नहीं होता है। पल्लेदारों की कमी को लेकर बताया कि अभी गेहूं की कटाई चल रही है, ऐसे में मंडी में पल्लेदारों की संख्या भी कम है।
विज्ञापन


41,108 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा मंडी
रोहतक। जिले की विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने अब तक 41,108 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद कर ली है। काहनौर, कलानौर, किलोई, लाखन माजरा, मदीना, महम, रोहतक, सांपला, सांघी और हसनगढ़ की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा भी गेहूं की खरीद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक डॉ. अनीता खरब ने बताया कि रोहतक मंडी में सर्वाधिक 18499 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। वहीं सांपला मंडी में 5944, महम मंडी में 8475, लाखनमाजरा मंडी में 3651, काहनौर मंडी में 1135 मीट्रिक टन, सांघी में 226 मीट्रिक टन गेहूं और कलानौर मंडी में 3228 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि अब तक की खरीद में से 16546 मीट्रिक टन गेहूं खाद्य एवं पूर्ति विभाग, 7662 मीट्रिक टन गेहूं हैफेड और 16900 मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा भंडारण निगम द्वारा खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed