फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   WhatsApp group created to avoid challan

चालान से बचने को बनाया व्हाट्सएप ग्रुप

Wed, 06 Nov 2019 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp group created to avoid challan
सोशल मीडिया पर मिशन चालान से बचो नामक ग्रुप बना कर कुछ लोेग जहां भी पुलिस वाहन चालकों के चालान काट रही, उस जगह की जानकारी शेयर कर रहे हैं। ग्रुप में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी तक शामिल हैं। उनका कहना है कि वेे ऐसा इसलिए कर रहें है क्योंकि पुलिस अक्सर आमजन के ही चालान काटती है। किसी भी प्रतिष्ठ व्यक्ति का चालान नहीं किया जाता, भले ही वह यातयात के नियमों की कितनी भी उल्लंघना क्यों न कर रहे हो। ग्रुप का समर्थन और विरोध करने वाले लोगों की संख्या लगभग बराबर ही है। एक ओर जहां इस ग्रुप को जहां सही बताया जा रहा है, वहीं कुछ सदस्य यातायात के नियमों की पालना करने का भी संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार से कटने थे चालान, तो रविवार को ही बनाया ग्रुप
सोमवार से पुलिस ने चालान काटने थे। जिसके चलते रविवार को शहर के एक प्रतिष्ठ व्यक्ति ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। ग्रुप का नाम मिशन चालान से बचो रखा गया। इस ग्रुप को बनाते ही एडमिन ने 250 से ज्यादा सदस्य ग्रुप में जोड़े और पहला मैसेज डाला कि, कल से जहां चालान कटेंगे, उसके बारे में इस ग्रुप में पहले ही अपडेट कर दिया जाएगा। साथ ही उस रास्ते का शॉर्टकर्ट भी बताया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रुप में हुई बातचीत के कुछ मुख्य अंश:
एडमिन : कल से जहां चालान कटेंगे, उसके बारे में इस ग्रुप में पहले ही अपडेट कर दिया जाएगा। साथ ही उस रास्ते का शॉर्टकर्ट भी बताया जाएगा।
ग्रुप में जुड़ा वकील सदस्य: अपने डॉक्यूमेंट पूरे रखा करो और हेलमेट पहना करो, कोई चालान नहीं काटेगा।
शहरवासी सदस्य - हर समय ओरिजनल कागजात साथ नहीं रखे जा सकते हैं, चोरी हो गए तो बनवाने के लिए कई महीनों तक धक्के खाने पड़ेंगे।
अन्य सदस्य- शीला बाईपास पर चालान कट रहे हैं क्या, कोई जल्दी अपडेट करो
दूसरा सदस्य- जी पुलिस खड़ी है।
फिर कोई और सदस्य- पानीपत का समालखा क्लीयर है
ग्रुप सदस्य- कोई भी अगर हिसार जा रहा है तो हांसी टोल पर चालान काटे जा रहे हैं।
सदस्य- अशोका चालान ऑन
सदस्य- दुर्गा भवन मंदिर पर चालान शुरू
सदस्य- गोहाना अड्डा पर क्या स्थिति है
सदस्य- नो चालान एट दी रेट आंबेडकर चौक मॉडल चौक
सदस्य- ऐनी अपडेट फार गोहाना स्टैंड
सदस्य- ऑल क्लियर
सदस्य- दिल्ली बॉय पास के आसपास सब क्लीयर है
सदस्य- सोनीपत स्टेंड पुलिस है क्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed