फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   went to the young man in an argument, narrowly saved

कहासुनी में युवक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

Wed, 16 Feb 2022 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
went to the young man in an argument, narrowly saved
रोहतक। सोनीपत रोड स्थित आसन गांव में आपसी कहासुनी के चलते बाइक सवार घर आए और एक युवक को घर से बाहर बुलाकर गोली चला दी। युवक बाल-बाल बच गया, गोली दीवार में लगी। लोगाें ने एक युवक को काबू कर लिया, जो पाकस्मा का बताया गया है। आईएमटी थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आसन गांव निवासी नीतिश ने दी शिकायत में बताया कि उसका गांव के ही युवक के साथ विवाद चल रहा है। मंगलवार को करीब ढाई बजे युवक अपने दो साथियों के साथ बाइक पर उसके घर आया। उसे बाहर बुलाकर बातचीत करने लगा। मामला बढ़ने पर युवक ने धमकी दी और गोली चला दी। निशाना चूक गया और गोली दीवार में जा लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। साथ ही ग्रामीणों ने भाग रहे तीन युवकों में से एक को दबोच लिया, जो नजदीकी गांव पाकस्मा का बताया गया है। मामले की सूचना पाकर आईएमटी थाने से पुलिस गांव में पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। साथ ही पीड़ित की शिकायत पर देर रात मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


क्या कहते हैं थाना प्रभारी
मंगलवार दोपहर आसन गांव में गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित युवक की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें एक से पूछताछ की जा रही है। मामला आपसी कहासुनी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर कैलाशचंद, थाना प्रभारी आईएमटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed