{"_id":"66a405f14ba7dc3a2e055288","slug":"well-done-ritika-become-a-source-of-inspiration-for-the-youth-by-performing-best-in-the-olympics-rohtak-news-c-17-roh1020-471172-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शाबाश रीतिका... ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर युवाओं की प्रेरणा स्त्रोत बनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शाबाश रीतिका... ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर युवाओं की प्रेरणा स्त्रोत बनें
विज्ञापन
रोहतक। शाबाश रीतिका, यूं ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पेरिस में पदक जीत कर देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनें। ओलंपिक 2024 में पहली बार हैवीवेट कैटेगरी के 76 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करना सभी के लिए गौरव का क्षण है। शुभकामनाओं का यह संदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रीतिका को भेजा है। इस पत्र के रूप में सम्मान पाकर पूरा परिवार खुशी से सराबोर है।
गढ़ी बोहर निवासी जगबीर हुड्डा ने बताया कि बेटी ने ओलंपिक में जगह बनाकर पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। अब देश के लिए पदक जीतकर सबका मान व सम्मान बनाए रखने की चुनौती है। प्रधानमंत्री से बेटी को ओलंपिक मंच पर आकर विश्व पटल पर छाने का सम्मान मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री ने भी हौसला बढ़ा परिवार को गौरवांवित किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है पेरिस ओलंपिक में रीतिका का खेलना राज्य के लिए गौरव का क्षण है। सभी प्रदेशवासी खिलाड़ी रीतिका के त्याग, संघर्ष और कठोर परिश्रम से परिचित हैं। ओलंपिक के लिए तैयारी करने में एक खिलाड़ी को शारीरिक व मानसिक चुनौतियों को पार करना होता है। इस समय रीतिका इसी से जूझ रही है। सरकार खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है। भाजपा हर प्रकार से आपके सहयोग के लिए तत्पर है। आपके गौरवपूर्ण प्रदर्शन पर सरकार आपके सम्मान में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ेगी। प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवांवित करें व देश के युवा खिलाडियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनें।