फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Welcome to the winning team of the International Youth Festival

Rohtak News: अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव की विजेता टीम का स्वागत

Tue, 11 Apr 2023 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the winning team of the International Youth Festival
रोहतक। राजस्थान विश्वविद्यालय की ओर से 18वां अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव घूमर 5 से 6 अप्रैल को जयपुर में हुआ। इसमें गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के 20 विद्यार्थियों की टीम ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) का प्रतिनिधित्व किया। महोत्सव में विजयी रही टीम का सोमवार को कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. गीता पाठक ने बताया कि युवा महोत्सव में विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए लोक नृत्य समूह में प्रथम, लोकगीत एकल में प्रथम व सुगम संगीत गायन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। महोत्सव में देश भर से चालीस विश्वविद्यालय व नेपाल, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमों ने भाग लिया। कॉलेज से टीम के साथ उनके अलावा मनोविज्ञान की सहायक प्राध्यापिका पूजा भी मौजूद रही।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा व सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. अंजू शर्मा ने कहा कि यह कॉलेज के लिए हर्ष का विषय है कि विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय का अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने इसके लिए एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार, निदेशक छात्र कल्याण विभाग डॉ. जगबीर राठी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. सुखदेव शर्मा, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. मंजू शर्मा, मनीषा कौशिक, डॉ. कपिल कौशिक, पूजा, मोहन कौशिक, देवेंद्र शर्मा, डॉ. सुदेश शर्मा, पिंकी शर्मा, डॉ. मंजू, रेनू मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed