फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Weightlifting medal winner with Sanjana Koch

Rohtak News: वेटलिफ्टर संजना ने 206 किलो वजन उठाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

Tue, 30 Jan 2024 04:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Weightlifting medal winner with Sanjana Koch
वेटलिफ्टिंग में पदक विजेता संजना कोच के साथ।
रोहतक। तमिलनाडु में चल रहे खेल इंडिया यूथ गेम्स में मोरखेड़ी की बहनों ने स्वर्ण व रजत पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। मंजू ने 181 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक जीता तो छोटी संजना ने 76 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। वेट लिफ्टर संजना ने कुल 206 किलो वजन उठाकर अपना ही पुराना 198 किलो का रिकॉर्ड तोड़ डाला।
विज्ञापन

बहुझोलरी निवासी कोच दुष्यंत कुमार ने बताया कि यूथ गेम्स में दोनों बहनों ने शानदार प्रदर्शन किया। बड़ी बहन ने अपने वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया है, जबकि छोटी बहन ने अपने वर्ग में खुद के पुराने छह पुराने रिकाॅर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। संजना ने वेट लिफ्टिंग में 90 किलो वजन उठाकर स्नैच में दो, 116 किलो वजन उठाकर क्लीन एंड जर्क में दो व कुल 206 किलो वजन उठाकर दो नए रिकॉर्ड बनाए। इससे पहले इस खिलाड़ी स्नैच में 86, क्लीन एंड जर्क में 112 व कुल में 198 किलो वजन उठाया था। फिलहाल यह खिलाड़ी नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेंसी पटियाला में अभ्यासरत हैं। पिता जितेंद्र व मां रानी ने बेटियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि बेटी ने पदक जीतकर सभी का मान बढ़ाया है। मंजू का कोच सत्यवान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed