फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wedding ceremonies are starting with Devotthan

Rohtak News: देवोत्थान के साथ शुरू हो रहे हैं शादी समारोह

Tue, 12 Nov 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 12 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Wedding ceremonies are starting with Devotthan
-फोटो 52 : एक विवाह स्थल पर दूल्हा-दुल्हन के लिए सजाई गई स्टेज।
बहादुरगढ़। देवोत्थान एकादशी के साथ 12 नवंबर से शुभ विवाह मुहूर्त की शुरुआत हो रही है। इस दिन शहर में 100 से अधिक विवाह समारोह होंगे। बाजार में दिवाली के बाद एक बार फिर लक्ष्मी वर्षा होगी। जुलाई के बाद अब चार माह बाद नवंबर में विवाह का पहला मुहूर्त आया है। शहर के सभी विवाह मंडप, पार्टी पैलेस के साथ बाजार में भी खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन


सजावट से लेकर बैंड बग्गी पर अच्छा खर्च
फूल, बैंड, बग्गी सहित स्टेज की सजावट और इससे जुड़े कार्यों पर जबरदस्त पैसा खर्च किया जा रहा है। बाजार में जरदोजी वाले लहंगों की मांग बढ़ी है। फैशन डिजाइनर्स के तैयार किए गए ब्राइडल लेहंगे भी पसंद किए जा रहे हैं। युवतियां हल्के पिस्टल रंग वाले लहंगे पसंद कर रही हैं। बाजार में 7 हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक की कीमत वाले डिजाइनर लहंगे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


बाजारों में और बढ़ेगी रौनक, बाइक और कारों की होने लगी बुकिंग
शादियों का सीजन शुरू होने के बाद बाजार में फिर से रौनक बढ़ेगी। नवरात्र और दिवाली पर खूब कारोबार हुआ था। व्यापारियों को उम्मीद है कि शादी के सीजन में भी गहनों और गाड़ियों की खूब बिक्री होगी। वहीं बाइक और गाड़ियों के शोरूम पर बुकिंग भी शुरू हो गई है। बैंड वालों ने भी तैयारी पूरी कर ली है। लोगों ने दिसंबर, जनवरी और फरवरी में विवाह के लिए होटल, वाटिका की बुकिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतिशबाजी से दुर्घटना का बड़ा खतरा
विवाह समारोह में आतिशबाजी होती है। इसमें सर्वाधिक अनार और स्काई शॉट का प्रयोग किया जाता है। आतिशबाजी से निकलने वाली चिंगारी गर्म होती है। यह चिंगारी अगर कपड़ों पर या कार्पेट पर गिर जाए तो आग लगने का खतरा रहता है। आतिशबाजी से प्रदूषण भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed