फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Weather will remain variable till 21st

Rohtak News: 21 तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

Mon, 17 Mar 2025 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Weather will remain variable till 21st
रोहतक। मौसम परिवर्तनशीलन बना हुआ है। यह स्थिति 21 मार्च तक बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस बीच हल्की गति से हवा चलना संभावित है। उत्तर पश्चिमी हवा चलने से रात्रि तापमान में गिरावट व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले पांच-छह दिनों में इसमें बदलाव संभावित है। दिनभर तीखी धूप ने गर्मी का अहसास कराया। एचएयू (चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवा चलने से रात के तापमान में गिरावट व दिन के तापमान में वृद्धि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाएं उत्तर-पूर्वी होने से 20 व 21 मार्च को वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल छाने की संभावना है। इससे रात्रि तापमान में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed