फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Weather will be dry today and tomorrow

आज व कल खुश्क रहेगा मौसम

Tue, 27 Sep 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Weather will be dry today and tomorrow
रोहतक। मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। पिछले तीन दिन लगातार बारिश के बाद खुले मौसम में तल्खी बनी हुई है। आने वाले दो दिन मौसम खुश्क रहेगा। तेज धूप के कारण तापमान बढ़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन

लौटते हुए मानसून ने 25 सितंबर तक अच्छी बारिश की। इसके चलते शहर की सड़कें, खाली प्लॉट, खेल के मैदान जलमग्न हैं। पार्कों, सेक्टरों व निचले इलाकों से अब तक पानी नहीं निकला है। बंगाल की तरफ से चली नमी वाली हवाओं व पंजाब के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से हुई बारिश के बाद आसमान साफ हो गया है। बादल छंटते ही तीखी धूप पसीने छुड़ाने लगी है। बारिश से बनी ठंडक के बाद मौसम ने फिर करवट लेते हुए गर्मी का अहसास करा रहा है। फिलहाल 28 सितंबर तक मौसम खुश्क बना रहेगा। इसके चलते दिन के तापमान में तेजी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में मौसम में बदलाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed