फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Weather is pleasant due to 12 mm rain, possibility of rain today also

Rohtak News: 12 मिमी बारिश से मौसम सुहाना, आज भी बारिश की संभावना

Sun, 10 Aug 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 10 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Weather is pleasant due to 12 mm rain, possibility of rain today also
रोहतक अड्डे पर बारिश के बाद हुए जलभराव से गुजरतीं बसें। संवाद - फोटो : फाइल फोटो
रोहतक। जिले में शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम में ठंडक घोलने का काम किया। यह बारिश 12 मिमी दर्ज हुई। शहरी क्षेत्र में हल्की व सांपला खंड में अच्छी बारिश हुई। दोपहर बाद भी बदरा जमकर बरसे। रविवार से मंगलवार तक बारिश होने के आसार हैं। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के चलते शनिवार सुबह बारिश शुरू हुई। कभी हल्की तो कभी रिमझिम बारिश हुई। शहरी इलाके में हल्की व ग्रामीण इलाके में अच्छी बारिश हुई। सांपला खंड में सुबह अच्छी बारिश हुई। यहां करीब दो घंटे बाद दोपहर 3 बजे फिर से बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहे।
विज्ञापन


एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि 12 अगस्त तक बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने व दिन के तापमान में हल्का बदलाव बने रहने की संभावना है।

रोहतक अड्डे पर बारिश के बाद हुए जलभराव से गुजरतीं बसें। संवाद

रोहतक अड्डे पर बारिश के बाद हुए जलभराव से गुजरतीं बसें। संवाद- फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed