{"_id":"6599ab2ffbfbd83552070e89","slug":"weather-did-not-allow-ranji-match-to-be-held-even-on-the-second-day-rohtak-news-c-17-roh1020-331512-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मौसम ने दूसरे दिन भी नहीं होने दिया रणजी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मौसम ने दूसरे दिन भी नहीं होने दिया रणजी मैच
Sun, 07 Jan 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के पवेलियन में शनिवार दूसरे दिन भी हरियाणा व राजस्थान की टीमें दिनभर पवेलियन में बैठी रही। रणजी ट्रॉफी के चार दिवसीय मैच का दूसरा दिन भी मौसम साफ होने की इंतजार में बीता। आसमान में बादल छाए रहने व कोहरे के चलते शाम तक भी मैच शुरू नहीं हुआ।
हरियाणा व राजस्थान के बीच लाहली स्टेडियम में शनिवार सुबह 9 बजे टॉस से पहले अंपायरों ने पिच का मुआयना किया। पिच पर नमी और एलयूएक्स मीटर में लाइट की उपलब्धता कम होने के चलते अंपायरों ने दोपहर 12 बजे पिच का मुआयना करने का निर्णय लिया। इसके बाद हर घंटे अंपायर खालिद सैय्यद व सौरभ धोत ने पिच का मुआयना किया।
शाम 4 बजे पिच का अंतिम मुआयना करने के बाद दोनों अंपायरों ने खेल को अगले दिन के लिए टाल दिया। इस बीच ग्राउंड स्टाफ ओस से गीली पिच को रोलर से सुखाते रहे। स्टेडियम अधिकारियों ने बताया कि रविवार को धूप निकलने पर सुबह 9 बजे टॉस और 9:30 बजे खेल शुरू हो पाएगा। राजस्थान और हरियाणा दोनों प्रदेशों की टीमों ने अभ्यास किया। मैच में लगातार देरी के बीच खिलाड़ियों ने फुटबॉल खेलकर खूब पसीना बहाया।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी पवेलियन में ही रहे स्टार खिलाड़ी
मैच के दूसरे दिन भी देश-प्रदेश के स्टार खिलाड़ी पवेलियन में ही रहे। राहुल चाहर, दीपक हुड्डा, अनिकेत चौधरी, सुमित कुमार, अंशुल कंबोज, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु और अशोक मेनारिया अभ्यास करने मैदान में नहीं उतरे। पवेलियन में ही पूरा दिन बिताया।
ये हैं हरियाणा टीम के खिलाड़ी
अशोक मेनारिया, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, हिमांशु राना, संजय पहल, रोहत प्रमोद शर्मा, अजित चहल, अमन कुमार, अंकित कुमार, अंशुल कंबाजे, कपिल हुड्डा, सुमित कुमार, निशांत सिंधु, युवराज सिंह, मयंक शांडिल्य व वेदांत भारद्वाज।
ये हैं राजस्थान टीम के खिलाड़ी
अभिजित तोमर, कुनाल सिंह राठौर, अनिकेत चौधरी, दीपक हुड्डा, समरपीत जोशी, खलील अहमद, महिपाल लोमर, राहुल चाहर, सल्मान खान, अराफत खान, यश कोठारी, तनवीर उल हक, मानव सुथर, रामनिवास गोलाडा, साहिल धिवन, करन लांबा, राम मोहन चौहान।