फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Weather changed in Haryana, Lightning struck empty plot in Ambala, glass of adjacent house broken

हरियाणा में मौसम बदला: अंबाला में खाली प्लॉट में धमाके से गिरी बिजली, साथ वाले मकान के शीशे टूटे

Sun, 17 Sep 2023 07:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 17 Sep 2023 07:20 PM IST
सार

अंबाला में रविवार को दोपहर के समय अचानक मौसम खराब हो गया और बरसात के साथ बादल भी गरज रहे थे। हादसे के बाद सभी लोग अपने घरों में छिप गए। वहीं, शनिवार को भी मौसम सुहावना रहा। 

विज्ञापन
Weather changed in Haryana, Lightning struck empty plot in Ambala, glass of adjacent house broken
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला छावनी के करधान गांव के पास शनिवार दोपहर के समय बिजली गिर गई। हादसा में कोई जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन लोग सहम गए। अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। धमाकेदार आवाज के कारण प्लाट के साथ वाले मकान के दो शीशे भी टूट गए।

विज्ञापन


पहले भी हो चुका है हादसा
बता दें कि रविवार को दोपहर के समय अचानक मौसम खराब हो गया और बरसात के साथ बादल भी गरज रहे थे। हादसे के बाद सभी लोग अपने घरों में छिप गए। ऐसा ही हादसा शुक्रवार को भी हुआ था। लालड़ू के रहने वाले व्यक्ति पर बिजली गिर गई थी। अंबाला सिटी ट्रामा सेंटर में लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

दिन में हुई 24 एमएम बारिश, मौसम रहा सुहावना

फसलों में पानी की जरूरत को बारिश पूरा कर रही
अंबाला में शनिवार को भी मौसम सुहावना रहा। जहां दिन में बारिश हुई तो दिनभर काले बादलों से आसमान घिरा दिखाई दिया। पिछले दिनों भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों को बुरा हाल था। ऐसे में बीते दो दिनों से हो रही बारिश लोगों को खुश कर रही है। वहीं अगर किसानों की बात करें तो अधिकतर फसलों पर बारिश का अच्छा असर है। इन फसलाें को सिंचाई की आवश्यकता है, वहां पर पानी की जरूरत को बारिश पूरा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून की सक्रियता के कारण बारिश हो रही
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और मानसून की सक्रियता के कारण बारिश हो रही है। अभी इसके आसार बने रहने की संभावना है। अंबाला में शनिवार को दिन का तापमान 34.4 डिग्री तो रात्रि तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि 24 मिलीमीटर बारिश भी दर्ज की गई।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव और पंजाब राज्य के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बंगाल की खाड़ी की तरफ मानसूनी हवा आने की संभावना से हरियाणा राज्य में मौसम 19 सितंबर तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। 18 सितंबर तक बीच-बीच में उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा के जिलों में गरजचमक व हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश परंतु पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इस के बाद ही राज्य के तापमान में हल्की गिरावट होना संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed