{"_id":"607c890f8ebc3e9d1a00af5a","slug":"weather-can-change-from-tonight-drizzle-with-strong-winds-likely-rohtak-news-rtk60504403","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रात से बदल सकता है मौसम, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रात से बदल सकता है मौसम, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव व राजस्थान के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में 19 अप्रैल की देर रात्रि फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है। इससे राज्य के उत्तरी व पश्चिमी जिलों में 20 व 21 अप्रैल को बादल छाने, तेज हवाएं चलने व बूंदाबांदी की संभावना है।
एचएयू के कृषि एवं मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव बना हुआ है। पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण कहीं-कहीं हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई। तेज हवाओं के साथ धूल भी उड़ी। इस कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। अब 19 अप्रैल की रात से मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है। राजस्थान के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 20 व 21 अप्रैल को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश व तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 22 अप्रैल से मौसम खुश्क व गर्म रहने के आसार हैं।
कृषि सलाह : मौसम में बदलाव की संभावना को देखते हुए खेतों की नमी को संरक्षित करें। नरमा कपास की बिजाई दो से तीन दिन रोक लें। गेहूं व अन्य फसलों की कटाई व कढ़ाई करते समय मौसम का ध्यान अवश्य रखें। गेहूं की कटी हुई फसल के बंडल अच्छी प्रकार से बांधें, ताकि तेज हवा चलने पर उड़ न सके। गेहूं, सरसों व अन्य फसलों को बेचने के लिए मंडी ले जाते समय तिरपाल का प्रबंध रखें। तेज हवाएं चलने व बारिश की संभावना को देखते हुए गेहूं व सरसों की तूड़ी/भूसा को ढकें व सुरक्षित स्थानों पर रखें।