{"_id":"687d523830245c1bcd0b267d","slug":"we-will-provide-compensation-for-crops-destroyed-due-to-waterlogging-krishnamurthy-hooda-rohtak-news-c-17-roh1020-694296-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से नष्ट फसलों का दिलवाएंगे मुआवजा : कृष्णमूर्ति हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से नष्ट फसलों का दिलवाएंगे मुआवजा : कृष्णमूर्ति हुड्डा
Mon, 21 Jul 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
महम ब्लॉक के गांवों में किसानों के खेतों में जलभराव का जायजा लेते पूर्व मंत्री व किसान नेता कृष
रोहतक। महम विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से समस्याग्रस्त गांवों का रविवार को पूर्व मंत्री व किसान नेता कृष्णमूर्ति हुड्डा ने दौरा किया। उन्होंने बारिश से किसानों की नष्ट हुई फसल का जायजा लिया।
फरमाणा, बेडुआ, बड़ाली, भैणी व सैमाण गांवों में किसानों से मिलकर उनकी नष्ट फसल को देखा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों व महम के एसडीएम को खेतों से पानी जल्द निकलवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों की बारिश से नष्ट फसल का उचित मुआवजा दिलवाएंगे।
उन्होंने कहा कि सोमवार को उपायुक्त से मिलकर महम क्षेत्र के किसानों के नुकसान का ब्योरा देकर तुरंत सहायता उपलब्ध करवाने के लिए कहेंगे। बैडवा के सरपंच सुभाष व पूर्व सरपंच राजमल सहारण ने पानी से बर्बाद फसल को दिखाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार को किसानों की बर्बाद फसल का मुआवजा देना चाहिए। उनके साथ दीपक किलोई, सत्यवान मोर, राजकिशन बल्हारा भराण, वेद प्रकाश, गौरव हुड्डा एडवोकेट, रविंद्र, मंगत व साधुराम ठेकेदार आदि मौजूद रहे।