फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   We should obey God's orders: Acharya Santram

परमात्मा की आज्ञा का हमें पालन करना चाहिए : आचार्य संतराम

Mon, 04 Mar 2024 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
We should obey God's orders: Acharya Santram
रोहतक। आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा दयानंदमठ में प्रतिमास के प्रथम सप्ताह में होने वाले मासिक वैदिक सत्संग का शुभारंभ किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य संतराम रहे। उन्होंने बताया कि परमपिता परमात्मा की आज्ञाओं का हमें कठोरता से पालन करना चाहिए। राजकुमार आर्य, बहन दया आर्या व आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के भजनोपदेशक सत्यपाल ‘मधुर’ ने अपने भजनों के माध्यम से प्रभु-भक्ति, देशभक्ति, भारत देश की वर्तमान दुर्दशा तथा ऋषिवर देवदयानंद की ओर से समाज के लिए किए गए उपकार आदि के बारे में संदेश दिया। मंच का संचालन करते हुए सुभाष सांगवान प्रधान वेदप्रचार मंडल ने बताया कि हम सबको अपने महापुरुषों को याद करना चाहिए जिनसे हमें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि, जिसे हम सब ऋषि-बोधोत्सव के रूप में मनाते हैं महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के बताए हुए रास्ते पर चलें। मुख्यवक्ता के रूप में वैदिक विद्वान ओमप्रकाश शास्त्री का मासिक वैदिक सत्संग में पहुंचने पर स्वागत किया गया। मंच का संचालन सुभाष सांगवान प्रधान वेदप्रचार मंडल ने जिला ने किया। मंच पर उपस्थित आचार्य सन्तराम, हवासिंह राठी, रामकिशन बाल्याण रिटायर्ड तहसीलदार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed