फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   We should follow the path shown by sages and great men: Acharya Santram

ऋषि-मुनियोंं और महापुरुषों के बताए हुए मार्ग का अनुपालन करना चाहिए : आचार्य संतराम

Mon, 02 Jun 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 02 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
We should follow the path shown by sages and great men: Acharya Santram
01सीटीके23 गोहाना अड्डा ​स्थित दयानंद मठ में मासिक सत्संग के दौरान संगत को संबो​धित करते मुख्य
रोहतक। गोहाना अड्डा स्थित दयानंद मठ में मासिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का शुभारंभ सुबह 9 बजे यज्ञ से किया गया।
विज्ञापन

आचार्य संतराम ने बताया कि परमपिता परमात्मा की आज्ञाओं का हमें कठोरता से पालन करना चाहिए। ऋषि-मुनियों और महापुरुषों के बताए हुए मार्ग का अनुपालन करना चाहिए। इस दौरान मुख्यवक्ता रहे एमडीयू संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष वैदिक विद्वान ने बताया कि हमारा सौभाग्य है कि हम आर्यावर्त देश में जन्मे हैं और जन्म के बाद महर्षि दयानंद सरस्वती का आशीर्वाद भी हम लोगों को प्राप्त हुआ है।
उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डालते हुए चारों वेदों के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि वेद ही अनमोल खजाना है जिसमें सभी प्रकार का ज्ञान-विज्ञान है। उन्होंने गुरुकुल की शिक्षा, दिनचर्या, उद्देश्य तथा उनके लाभ के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

सतवीर आर्य मुण्डलाना, आशा आर्या, सत्यनारायण आर्य व तरुण आर्य ने भजनों के माध्यम से देश-भक्ति, भारत देश की वर्तमान दुर्दशा का संदेश दिया। साथ ही कृष्णा आर्या, योगेंद्र सिंह आर्य व रवींद्र शास्त्री ने अपने विचार रखते हुए परमपिता परमात्मा के उपकार व वेदों के महत्ता के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंच संचालन बेदप्रचार मंडल के प्रधान सुभाष सांगवान ने किया। उन्होंने बताया कि सभी को वेद का पठन-पाठन व महापुरुषों को अवश्य याद करना चाहिए इनसे हमें जीवन में बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed