फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Waterproof makeup has become the top choice for brides during the summer.

Rohtak News: गर्मी में दुल्हनों की पहली पसंद बना वाटरप्रूफ मेकअप

Tue, 28 Apr 2026 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Waterproof makeup has become the top choice for brides during the summer.
रोहतक। शादी के सीजन में वाटरप्रूफ मेकअप की मांग बढ़ गई है। बढ़ती गर्मी और पसीने को देखते हुए लोग ऐसे मेकअप प्रोडक्ट को प्राथमिकता दे रहे हैं।कॉस्मेटिक बाजारों में इन दिनों आईलाइनर, मस्कारा, फाउंडेशन, लिपस्टिक और मूस जैसे प्रोडक्ट की बिक्री में 60 प्रतिशत तक उछाल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

पहले जहां सामान्य मेकअप ज्यादा बिकता था। वहीं अब ग्राहक वाटरप्रूफ और मैट फिनिश प्रोडक्ट की मांग कर रहे हैं। दरअसल महिलाएं सर्दी में वाटरप्रूफ मेकअप नहीं करती हैं। इस कारण गर्मी में इसकी बिक्री होती है। इस बार मांग ज्यादा बढ़ी है।
विज्ञापन


लंबे समय तक टिकने वाले प्रोडक्ट पसंद

किला रोड स्थित मेकअप आर्टिस्ट अंजु बताती हैं कि शादी और फंक्शन कई घंटों तक चलते हैं। ऐसे में दुल्हन और मेहमान दोनों ही वाटरप्रूफ मेकअप को प्राथमिकता दे रहे हैं। मैट फिनिश और लॉन्ग-लास्टिंग प्रोडक्ट ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। ये पसीने में भी खराब नहीं होते और पूरे दिन फ्रेश लुक बनाए रखते हैं। ब्यूटी पार्लरों में भी ब्राइडल पैकेज के साथ वाटरप्रूफ मेकअप की बुकिंग में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार बोलीं-गर्मी से बढ़ी डिमांड

तिकोना पार्क स्थित कॉस्मेटिक दुकानदार सरोज ने बताया कि हर साल शादी सीजन में डिमांड बढ़ती है लेकिन इस बार गर्मी ज्यादा होने से वाटरप्रूफ मेकअप की बिक्री और तेज हुई है। खासकर फाउंडेशन और लिपस्टिक ज्यादा बिक रहे हैं। तिलक नगर निवासी आरती ने बताया कि फंक्शन में बार-बार मेकअप ठीक करना मुश्किल होता है, इसलिए मैं वाटरप्रूफ काजल, फाउंडेशन और लिपस्टिक ही इस्तेमाल करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed