फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Waterlogging on the road due to non-cleaning of drains

Rohtak News: नालियों की सफाई न होने से सड़क पर जलभराव

Thu, 23 Jan 2025 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 23 Jan 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road due to non-cleaning of drains
22सीटीके04..टीबी अस्पताल के सामने गोहाना रोड पर फैला कचरा। अमर उजाला
रोहतक। टीबी अस्पताल के बाहर जलनिकासी नहीं हो रही है। यहां कूड़ा-कचरा सड़कों पर पड़ा हुआ है। कचरा धीरे-धीरे नालियों में पहुंचकर उनको जाम कर रहा है। इससे पानी नालियों के बजाय सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन

कचरा और जलभराव से दुर्गंध फैल रहा है। इसके चलते लोग मुंह ढक कर चलने को मजबूर हैं। कचरे का जिम्मा और नाली की सफाई नगर निगम की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद इस ओर निगम का ध्यान नहीं है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इस मामले में अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन




यहां टीबी अस्पताल के बाहर अक्सर जलभराव रहता है। आसपास के कॉलोनीवासी व दोपहिया वाहन व राहगीर इससे परेशान हो रहे हैं। पूरे गोहाना रोड में करीब एक किलोमीटर के रास्ते पर एकमात्र टीबी अस्पताल के सामने की जगह ही है, जहां जलभराव की इतनी बुरी स्थिति रहती है। यहां वर्ष के 12 महीने नाले का पानी नाले में बहने के बजाय सड़कों पर नजर आता है। बिना बारिश यहां जलभराव रहता है। अभी सड़क का आधा हिस्सा जलभराव के कारण पैदल चलने वाले लोग इस्तेमाल कर पा रहे हैं। बारिश में तो पैदल यहां से जाना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन



अक्सर कचरा उठाया जाता है। हाल ही में नालियों से कचरा निकाला भी गया है। सफाई अभियान अक्सर चलाया जाता है। आगे भी यह जारी रहेगा।

-सुंदर सिंह, सफाई निरीक्षक, नगर निगम।

22सीटीके04..टीबी अस्पताल के सामने गोहाना रोड पर फैला कचरा। अमर उजाला

22सीटीके04..टीबी अस्पताल के सामने गोहाना रोड पर फैला कचरा। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed