फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Waterlogging in underpass near Patel Nagar Sai Temple

Rohtak News: पटेल नगर साईं मंदिर के पास अंडरपास में जलभराव

Wed, 06 Mar 2024 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in underpass near Patel Nagar Sai Temple
रोहतक। चिन्योट कॉलोनी व न्यू चिन्योट कॉलोनी के बीच रेलवे लाइन पर बने अंडरपास में जलभराव की समस्या से परेशान कॉलोनीवासी परेशान हैं। मंगलवार शाम पहुंचे पूर्व सरपंच व कांग्रेस नेता कृष्ण लाल छाबड़ा ने बताया कि यह अंडरपास रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के नीचे साईं बाबा मंदिर के पास बनाया गया है, जो न्यू चिन्योट कॉलोनी, श्रीनगर कॉलोनी आदि को रोहतक शहर से जोड़ने का काम करता है। इस अंडरपास को बने लगभग 5 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन हल्की बारिश से ही इसमें कई कई फीट जलभराव हो जाता है। स्थानीय लोगों को एलिवेटेड ट्रैक के ऊपर से गुजरना पड़ता है, जो कि जोखिम भरा है। ऐसे में ऊपर रेल और नीचे पानी बड़े हादसे को बुलावा देते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक और मौजूदा सरकार इस मुद्दे पर न जाने क्यों मूकदर्शक बन बैठे हैं और इन जनसमस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में कृष्ण लाल छाबड़ा ने स्थानीय लोगों की समस्या को उठाते हुए प्रशासन से इसका जल्द से जल्द स्थायी समाधान करने की मांग रखी है। उन्होंने इस समस्या का स्थायी समाधान की मांग करते हुए प्रशासन को समाधान न होने की स्थिति में स्थानीय लोगों के साथ धरना देने की चेतावनी दी है। इस मौके पर उनके साथ सरदार धन्ना सिंह, राजेंद्र सिंह, अमित सहगल, कालू डंग, संजय कुमार, पुनीत कुमार, चांद राम, पूर्ण सिंह, एडवोकेट देवेंद्र, निशांत अरोड़ा, अश्विनी कुमार व जतिन बत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed