{"_id":"688d22510114db850d0e5200","slug":"waterlogging-has-caused-business-problems-and-livelihood-is-in-danger-rohtak-news-c-17-roh1020-701370-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जलभराव की भेंट चढ़ा कारोबार, रोजी-रोटी का बना संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जलभराव की भेंट चढ़ा कारोबार, रोजी-रोटी का बना संकट
Sat, 02 Aug 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
गांधी मार्केट में सड़क पर जमा पानी के बीच लगी दुकानें। संवाद
रोहतक। हर बार बारिश में व्यापारियों को जलभराव के कारण आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। बारिश के बाद उनकी दुकानों में डेढ़ फीट तक पानी भर जाता है। ऐसे में दुकानदारों का का कहना है कि कई दिनोंं तक पानी की निकासी न होने के कारण ग्राहक दुकानों प ही नहीं आते हैं।
गांधी मार्केट में फल विक्रेता ने बताया कि तीन दिन में 25 हजार की दुकानदारी प्रभावित हो गई है। नालों से पानी की निकासी न होने के कारण बाजार में जलभराव रहता है। गांधी मार्केट में तो दुकानदारों ने तो जलभराव के कारण दुकानें ही खोलना बंद कर दिया है।
किला रोड मार्केट में पानी की निकासी न होने से बाजार तालाब का रूप ले लेता है। हर बार प्रशासन की तरफ से खोखले दावे किए जाते हैं। हर बार आमजन व व्यापारियों को जलभराव से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
निकासी की समस्या के साथ बाजार की सड़कें भी टूटी हुई हैं। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से आमजन परेशान है। बाजार में दोनों तरफ नाले हैं। इनसे निकासी को लेकर कई बार नगर निगम के चक्कर लगा चुके हैं। इन नालों को ड्रेन नं. 8 से जोड़कर निकासी का आश्वासन दिया जाता है और फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
-जगदीश लाल ढींगरा, मार्केट एसोसिएशन प्रधान, किला रोड।
-- -- -- -- -- -- --
चार दिन से जलभराव से परेशान हैं। प्रशासन की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। नुकसान पर नुकसान हो रहा है। फलों की बिक्री न होने से खराब हो रहे हैं।
-अमित, दुकानदार, गांधी कैंप मार्केट।
-- -- -- -- -- -- -- --
सड़क पर पानी भरने के कारण नाले नजर नहीं आते हैं। इनमें कई बार राह चलते लोग भी गिर चुके हैं। आने-जाने का रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।
- बलवीर, दुकानदार, गांधी कैंप मार्केट।
-- -- -- -- -- -- --
40 साल से मार्केट में दुकान लगा रहा हूं। नालों से पानी की निकासी न होने के कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी है। दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।
-इंद्र, दुकानदार, गांधी कैंप मार्केट।
-- -- -- -- -- -- --
हफ्ते पहले नगर निगम ने बाजार के बीच में लगे खंभों को किनारों पर लगाने का कार्य शुरू किया। अब तक बीच में लगे खंभों के तार व लाइट किनारों पर नहीं लगाई गई हैं।
-सुनील बोंटरा, पूर्व प्रधान, मार्केट एसोसिएशन, किला रोड।
-- -- -- -- -- -- -- --
बाजार में मार्ग की हालत खस्ता है। बूंदाबांदी होने से ही बाजार में पानी भर जाता है। ग्राहकों के साथ परेशानी हो रही है। बारिश के चलते आमदनी पर भी असर पड़ रहा है।
- श्याम, दुकानदार, किला रोड।