{"_id":"6a25c64be981070a1b037beb","slug":"waterlogging-due-to-the-road-being-elevated-rohtak-news-c-17-roh1019-868964-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सड़क ऊंची होने से हो रहा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सड़क ऊंची होने से हो रहा जलभराव
Mon, 08 Jun 2026 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
लाखन माजरा गाँव में खेरेंटी रोड पर पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान।
लाखनमाजरा। खरैंटी रोड पर टेलर की दुकान के सामने सड़क ऊंची उठाए जाने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। निकासी नहीं होने के कारण गली में लंबे समय तक पानी जमा रहता है जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के चलते डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल व्यवस्था भी बदहाल है। पानी की सप्लाई शुरू होने पर करीब दस मिनट तक गंदा पानी आता है, उसके बाद ही साफ पानी मिलता है। उनका आरोप है कि कई स्थानों पर पानी के अवैध कनेक्शन लगे हुए हैं, जिससे पानी की बर्बादी हो रही है।
कुछ घरों में पानी मात्र दस मिनट आता है, जबकि कई घरों में पूरे दिन सप्लाई रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।