फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Waterhouse to be built on four acres in Bahubakarpur, to be supplied after one and a half years

बहुअकबरपुर में चार एकड़ में बनेगा जलघर, डेढ़ साल बाद होगी सप्लाई

Mon, 23 Nov 2020 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Waterhouse to be built on four acres in Bahubakarpur, to be supplied after one and a half years
बहुअकबरपुर के लोगों के लिए राहत की बात है। जनस्वास्थ्य विभाग करीब छह करोड़ रुपये की लागत से जलघर बनवाने जा रहा है। इसके लिए चार एकड़ जमीन अधिग्रहण कर ली गई है। अफसरों का दावा है डेढ़ साल बाद जलघर से पानी सप्लाई शुरू हो जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता भानु प्रकाश ने बताया कि बहुअकबरपुर में पेयजल की ज्यादा किल्लत है। गर्मी के दिनों में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो जाता है। इसके चलते जेजेएम (जल जीवन मिशन) योजना के तहत बहुअकबरपुर में जलघर बनाने का फैसला लिया गया है, क्योंकि बिना जलघर बने यहां पानी की किल्लत का निदान संभव नहीं है। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि विगत दिनों जनस्वास्थ्य विभाग ने चार एकड़ जमीन की खरीद के साथ-साथ जलघर बनाने का एस्टीमेट करीब छह करोड़ रुपये का बनाकर मुख्यालय भेजा है। मुख्यालय से क्लीन चिट मिलने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने गांव के अंदर करीब चार एकड़ जमीन जलघर के लिए खरीद ही है। अब जमीन पर जलघर बनाने का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। इसके बाद ठेका उठाकर जलघर के निर्माण शुरू कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता भानु प्रकाश ने बताया कि जलघर के लिए चार एकड़ जमीन ले ली गई है। करीब छह करोड़ रुपये की लागत से जलघर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed