फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Water was thrown at the woman while watching Ramlila, the knife went to Valmiki Chowk

रामलीला देखते समय महिला पर फेंका पानी, वाल्मीकि चौक पर चले चाकू

Wed, 05 Oct 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Water was thrown at the woman while watching Ramlila, the knife went to Valmiki Chowk
पुराने बस स्टैंड के पास रामलीला देखते समय दो युवक एक-दूसरे पर पानी फेंक रहे थे। गलती से पानी एक महिला के ऊपर गिर गया। इसी बात को लेकर वाल्मीकि चौक पर दोनों पक्षों के बीच चाकू चले जिसमें दो युवक घायल हो गए। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कच्ची गढ़ी मोहल्ला निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 अक्तूबर की रात में वह साढ़े नौ बजे कमल उर्फ विक्की, बहन मधु व मौसी के लड़के विशाल के साथ रामलीला देखने गया था। कमल का दोस्त बंसी निवासी अंबेडकर कॉलोनी भी साथ में था। रामलीला देखने के दौरान कमल व बंसी एक दूसरे पर पानी डाल रहे थे। इसी दौरान गलती से पानी सुनीता नामक महिला के ऊपर गिर गया। इस बात पर सुनीता व उसके परिजनों ने झगड़ा शुरू कर दिया। उस समय तो मामला शांत हो गया, लेकिन जब कमल और बंसी परिजनों के साथ घर जा रहे थे तो रात पौने 11 बजे वाल्मीकि चौक पर गोविंदा उर्फ अविनाश, जयवीर व सुनीता सहित अन्य ने कमल को पकड़ लिया। कमल के पेट, बाजू व पैर पर चाकू से वार किए । इसी बीच विक्रम के चाकू से गोविंदा को भी चोट आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed