{"_id":"5f1747348ebc3e63ac0479d8","slug":"water-started-coming-out-of-petrol-pump-instead-of-oil-uproar-rohtakcity-news-rtk5651253124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप से तेल की जगह निकलने लगा पानी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप से तेल की जगह निकलने लगा पानी, हंगामा
विज्ञापन
Water started coming out of petrol pump instead of oil, uproar
- फोटो : RohtakCity
छोटूराम चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार सुबह करीब दस बजे कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप था कि पंप से तेल की जगह वाहनों में पानी भर दिया। जिस कारण वाहन तेल डलवाने पर कुछ कदम जाकर रुक रहे थे। वाहन चालकों ने जब मैकेनिक से जांच कराई गई तो पता चला कि टंकी में पानी मिला पेट्रोल है। इसके बाद पंप मैनेजर ने लोगों की शिकायत पर टैंक की जांच कराई गई तो उसमें पानी भरा मिला। इसके बाद मैनेजर ने पंप बंद करवाकर टैंक सफाई के लिए इंजीनियर को बुलाया। वहीं हंगामा कर रहे कुछ उपभोक्ताओं को तेल की कीमत तो कुछ के वाहन ठीक करवाए।
भिवानी चुंगी के मंजीत नांदल ने बताया कि वह स्कूटी में तेल डलवा कर गया लेकिन गोहाना अड्डे से पहले ही रुक गई। मैकेनिक के पास से गया तो समस्या का पता चला। वहीं, पंप मैनेजर नरेंद्र ने बताया कि वह रोजाना सुबह पेस्ट से पेट्रोल टैंक जांच करते हैं। टैंक में कोई गड़बड़ी नहीं मिली तो पेट्रोल बेचा गया। बाद में समस्या सामने आई तो पंप को बंद कर दिया गया। टैंक के आसपास लीकेज की वजह से बारिश का पानी अंदर चला गया था। हमने करीब 100 लीटर पेट्रोल बेचा है, जिन्होंने हमसे पेट्रोल लिया है, उनका सीसीटीवी में रिकार्ड देखकर कुछ के पैसे लौटाए हैं तो कुछ को दोबारा तेल लेने के लिए पर्ची बना दी है। जिन वाहनों में समस्या आई है, उसे ठीक करवाया जा रहा है।
विभाग हर माह 15 पंपों की जांच करता है और सरकारी लैब में सैंपल भेजता है। मिलावट करने का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। बारिश की वजह से पानी टैंक में गया होगा। क्योंकि जिस मात्रा में पानी बताया जा रहा है, इतना पानी मिलाने की बात संभव नहीं है। सभी पंप ऑनलाइन जुड़े होते हैं, सारा रिकार्ड होता है। विभाग के पास किसी उपभोक्ता की अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
- पवन धनखड़, निरीक्षक एवं प्रभारी पेट्रोल पंप, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

पेट्रोल पंप पर मिला पानी मिला पेट्रोल दिखाते उपभोक्ता।- फोटो : RohtakCity