{"_id":"5ee7d8ed8ebc3e42c94d7aca","slug":"water-scarcity-on-five-and-a-half-million-population-jln-bhalaut-canal-will-be-closed-from-21-to-29-rohtakcity-news-rtk5596060118","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच लाख आबादी पर जलसंकट, 21 से 29 तक बंद रहेंगी जेएलएन-भालौठ नहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पांच लाख आबादी पर जलसंकट, 21 से 29 तक बंद रहेंगी जेएलएन-भालौठ नहर
विज्ञापन
सोनीपत रोड स्थित रजवाहा । संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर की प्यास बुझाने के लिए पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को पसीना आ रहा है। क्योंकि पहले जहां सोनीपत स्टैंड स्थित वाटर वर्कर्स नंबर के टैंकों में मिट्टी भरी होने के कारण पानी स्टोर नहीं हो पाता था, अब मिट्टी निकलने के बाद बदहाल नाला नहरों से पानी नहीं खींच पा रहा है। जबकि 21 से 29 जून तक जेएलएन व भालौठ सब ब्रांच बंद रहेंगी। पानी की राशनिंग न करनी पड़े, इसके लिए शहर के मेयर पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों से संपर्क साध रहे हैं।
नगर निगम ने साल 2017 में अपने स्तर पर गणना करवाई तो निगम एरिया की आबादी 5 लाख 12 हजार के करीब थी, जिसकी प्यास बुझाने के लिए सोनीपत स्टैंड व झज्जर रोड पर वाटर वर्कर्स हैं। इसके अलावा बोहर गांव के पास वाटर वर्कर्स है, जहां से आसपास के एरिया में पानी की सप्लाई होगी है। हालांकि आधे शहर की प्यास सोनीपत स्टैंड स्थित वाटर वर्कर्स से ही बुझाई जाती है। गर्मी के समय शहर में पानी की मांग बढ़ जाती है, इसके कारण नगर निगम की तरफ से अमरूत योजना के तहत सोनीपत स्टैंड स्थित तीनों वाटर टैंकों की सफाई करवाई गई, क्योंकि टैंकों की 50 प्रतिशत गहराई में गाद भरी हुई थी। उम्मीद थी कि तीनों वाटर टैंकों की सफाई के बाद शहर में पानी की किल्लत नहीं रहेगी, लेकिन बोहर गांव के नजदीक जेएलएन व भालौठ सब ब्रांच से पानी सप्लाई के लिए सोनीपत स्टैंड तक बनाया गया नाला पूरा पानी नहीं खींच पा रहा है। क्योंकि उसके अंदर एक किलोमीटर तक बिछाई गई पाइप लाइन में मिट्टी भरी पड़ी है। जबकि शीला बाईपास की पुलिया व रेलवे लाइन की पुलिया के नीचे गंदगी से तेजी से पानी आगे नहीं बढ़ पाता। नाला ओवरफ्लो हो जाता है।
जेसीबी लगा नाले से निकाली मिट्टी, 4 इंच बढ़ा पानी का लेवल
पब्लिक हेल्थ की तरफ से नाले की सफाई के लिए 10 दिन पहले ठेका दिया गया था। ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर चलते पानी में नाले से मिट्टी निकाली। इससे नाले में पानी का लेवल 4 इंच बढ़ गया, जो अब 2 फीट 17 इंच हो गया है, लेकिन यह तीनों वाटर वर्कर्स को पूरा भरने के लिए पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
राशनिंग न करनी पड़ी, जेएलएन में लगवाया गेट
शहर में पानी की किल्लत न हो, इसके लिए पूरा प्रयास कर रहा हूं। रविवार की रात को जेएलएल बंद हो गई। जबकि सुबह भालौठ सब ब्रांच में पानी आ गया। भालौठ सब ब्रांच एक सप्ताह चलेगी। 21 से 29 जून तक दोनों नहर बंद रहेंगी। ऐेसे में जेएलएन में गेट लगवाकर 2 दिन का पानी स्टोर करवा दिया है। जबकि भालौठ सब ब्रांच बंद होने ही पानी की स्टोरज की जाएगी। एक सप्ताह जब दोनों नहर बंद रहेंगी, तब दोनों से चार दिन का पानी सप्लाई हो जाएगा। बचे तीन दिन के लिए झज्जर रोड स्थित वाटर वर्कर्स के दोनों टैंक में पूरा पानी आ गया है। जबकि सोनीपत स्टैंड के तीनों टैंकों से पुराने शहर का काम चलाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पानी की राशनिंग करनी पड़ सकती है।
- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
पानी की किल्लत नहीं होगी। जैसे ही दोनों नहर बंद होंगी, नाले की तेजी से सफाई करवाएंगे। नहर बंद होने से पहले पानी स्टोर किया जा रहा है।
- भानु प्रताप, कार्यकारी अभियंता, पब्लिक हेल्थ