फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Water is coming out from the manhole of the model, people

Rohtak News: सीवरेज के मैनहोल से निकल रहा गंदा पानी, लोग परेशान

Wed, 04 Dec 2024 11:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 04 Dec 2024 11:13 AM IST
विज्ञापन
Water is coming out from the manhole of the model, people
03jjrp01- झज्जर। कालोनी में सीवरेज के मेनहोल से निकलता गंदा पानी। स्त्रोत- जागरूक पाठक
झज्जर। शहर के परशुराम चौक के सामने वाली गली के बाहर और अंदर सीवरेज के मैनहाेल में से निरंतर गंदा बदबूदार पानी निकलने से कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेश, लक्ष्मण का कहना है कि प्रतिदिन गली से आने जाने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। यह समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई हैं। आगे इसी गली में नाली पर बने जाल कहीं पर मुड़े व टूटे हुए तो कहीं पर मैनहाेल टूटा हुआ है। इससे रात के समय लाइट न होने पर चोट लगने का डर बना रहता है। सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी गलियों में भरा रहता है। दुपहिया वाहन चालक व अनजान व्यक्ति कई बार चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है जिससे कोई और व्यक्ति चोटिल न हो।
विज्ञापन

वहीं, पुराने पीएनबी बैंक वाली गली, कवर सिंह व बेरी गेट गोशाला को जाने वाली गली में कैप्टन सतबीर सिंह के मकान के सामने सीवर चौक हो जाने से गली में पानी फैल गया है। इससे लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। काॅलोनी निवासियों ने बताया कि सीवर लाइन चौक होने से मैनहोल से निकलने वाला पानी नालियों में बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से सीवर लाइन को जल्द से जल्द साफ कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed