फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Water filled in several acres due to breaking of Jasrana minor

Rohtak News: जसराना माइनर टूटने से कई एकड़ में पानी भरा

Tue, 26 Nov 2024 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Water filled in several acres due to breaking of Jasrana minor
फोटो..सांपला01..टूटी  हुई माइनर। संवाद
सांपला। जसराना माइनर मंगलवार की सुबह कंसाला मोर खेड़ी के पास टूट गई। इसकी वजह से कई एकड़ गेहूं की फसल में पानी फैल गया। सूचना पाकर विभाग की टीम मशीन लेकर मौके पहुंची और दोपहर दोबारा पटरी को दुरुस्त कर दिया। बार-बार टूट रही हैं माइनर--किसान अनिल कुमार, अशोक कुमार, जसवीर ,सोनू आदि ने बताया कि कंसाला माइनर हर वर्ष हर सीजन में बार-बार टूट रही है जिसकी वजह से किसानों को हर साल लाखों रुपए की आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन प्रशासन इस संबंध में कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रहा। मंगलवार की सुबह भी बुर्जी नंबर 6400 के पास से पटरी टूट गई । किसानों का कहना है कि जिसकी वजह से हाल में बिजाई की गेहूं की फसल डूब गई। खेतों में पानी खड़ा होने के कारण फसल को अब दोबारा बिजाई करने के लिए एक महीने का समय लगेगा। उस समय तक बिजाई का समय भी निकल जाएगा। पिछले वर्ष भी माइनर टूट चुकी है ।उस दौरान भी किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन

सूचना पर सक्रिय हुआ प्रशासन
करीब सुबह 6 बजे माइनर टूटने की सूचना बेलदार ने आलाधिकारियों को दी। तभी माइनर को हेड से माइनर का पानी रोका गया। दस बजे बाद मशीन व मजदूरों की मदद से माइनर को रोक गया।
विज्ञापन

45 वर्ष पुरानी माइनर
पिछले कई वर्षों से कहीं न कहीं से माइनर टूट जाती। विभाग का कहना है कि करीब 45 वर्ष पुरानी माइनर होने की वज़ह से पटरी कमजोर हो रही है। अब भी चूहे के बील की वजह से पटरी खिसक गई। जिसको ठीक कर दोबारा पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस्टीमेट बना कर भेजा
विभाग के एसडीओ उदयभान सांगवान ने बताया कि माइनर की रिपेयरिंग के लिए 6 महीने से विभाग को एस्टीमेट बना कर भेजा हुआ है। जैसे पास होकर आएगा काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed