फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Water entered the houses due to overflowing of the pond

Rohtak News: तालाब ओवरफ्लो होने से घरों में घुसा पानी

Mon, 04 Aug 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 04 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Water entered the houses due to overflowing of the pond
35...इस्माई गांव में गली के अंदर भरा बारिश का पानी। संवाद
सांपला। क्षेत्र में हुई बारिश के कारण तालाब ओवरफ्लो हो गए हैं। उसका पानी गलियों के रास्ते घरों में घुसने लगा है। इस्माईला गांव के लोगों ने प्रशासन से पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस्माईला 9 और 11बी में तीन तालाब बारिश के पानी से लबालब हैं। पानी इतना ज्यादा है कि किकिनारे तोड़कर गलियों में घुसने लगा है मगर प्रशासन की तरफ से इसकी निकासी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का वहां से निकलना मुश्किल हो गया है। गंदगी के कारण गांव में बीमारी फैलने का डर सता रहा है। विकास खत्री,राजबीर, राजा, नवीन कुमार, राकेश कुमार का कहना है कि कई बार तालाब की सफाई व पानी की निकासी की मांग की जा चुकी है मगर समाधान नहीं दूर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की जिन बस्तियों में पानी भरा है वहां के मकानों को धंसने का खतरा है। यहीं हालात समचाना गांव में बने हुए हैं। जयदीप ने बताया कि पानी गलियों में भरा है जिससे मच्छर पैदा हो रहे हैं। गंदगी के कारण घर के अंदर भी बदबू आती है। गांव के पानी की निकासी के लिए एक नाले का निर्माण होना जरूरी है।

बारिश से तालाब ओवरफ्लो होने पर अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। बारिश के दिनों में गांव में हर साल पानी निकासी की समस्या होती है। इसके स्थायी समाधान के लिए नाले की जरूरत है। -विकास खत्री, सचिव सरपंच एसोसिएशन, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed