फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Water did not reach the old city, people were forced to fetch it from tube wells and from far away

Rohtak News: पुराने शहर में नहीं पहुंचा पानी, नलकूपों व दूर से लाने को हुए मजबूर

Thu, 25 Sep 2025 05:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 Sep 2025 05:51 AM IST
विज्ञापन
Water did not reach the old city, people were forced to fetch it from tube wells and from far away
13 रोहतक ​स्थित शोरा कोठी पर टैंकर से पानी भरते लोग। स्रोत : अ​धिकारी
रोहतक। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 83 कॉलोनियों में पीने के पानी की जलापूर्ति बंद करने की वजह से लोगों को पानी के लिए दिक्कतें उठानी पड़ीं। कॉलोनीवासी पानी न पहुंचने के कारण नलकूपों व दूसरे स्थानों से पानी लाने को मजबूर हैं। वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जहां पानी की कमी हो रही है, वहां टैंकरों से पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


जलघर एक से 83 कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई। सेक्टर-3 की पुलिया के पास लाइन धंस गई थी। इससे सोनीपत रोड पर रजबहा टूट गया और पानी सीवर में बहने लगा था। इस कारण इन कॉलोनियों में पानी नहीं आ पाया।
विज्ञापन

--------

कॉलोनी में तो टैंकर पर निर्भर रहते हैं। डिमांड भेजते हैं तो टैंकर कभी आता व कभी नहीं आता है। अब पानी नहीं आएगा तो दिक्कत और ज्यादा होगी।
- कृष्ण, सलारा मोहल्ला

पानी न आने के कारण बुरा हाल है। अगर पानी आ भी जाता है तो दूषित आता है। अब दूसरी जगह से लाने को मजबूर हैं जिससे पानी लाने में परेशानी हो रही है।
- राजबीर, प्रेम नगर।

ऑनलाइन टैंकर अप्लाई करें या कॉल करके मंगाएं
जन स्वास्थ्य विभाग कनिष्ठ अभियंता भूदेव मुदगिल का कहना कि जहां लोगों को पानी की कमी हो रही, वहां पर टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर आपको टैंकर की जरूरत है तो विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर अपील डालें या कनिष्ठ अभियंता और बूस्टर संचालक से बात करके बुक करवा सकते हैं। पेयजल से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा समस्या को लेकर इन दोनों के मोबाइल नंबर क्रमश: 9416201962 और 9053168910 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही, इन्हीं नंबरों पर टैंकर मंगवाने के लिए संपर्क कर सकते हैं।

13  रोहतक स्थित शोरा कोठी पर टैंकर से पानी भरते लोग। स्रोत : अधिकारी

13 रोहतक स्थित शोरा कोठी पर टैंकर से पानी भरते लोग। स्रोत : अधिकारी

13  रोहतक स्थित शोरा कोठी पर टैंकर से पानी भरते लोग। स्रोत : अधिकारी

13 रोहतक स्थित शोरा कोठी पर टैंकर से पानी भरते लोग। स्रोत : अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed