फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Water and sewerage connections can be free up to 31 August

पानी और सीवरेज कनेक्शन 31 तक ले सकते हैं निशुल्क

Sun, 02 Aug 2020 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Water and sewerage connections can be free up to 31 August
यदि आपको जन स्वास्थ्य विभाग से पानी या सीवरेज का कनेक्शन लेना है तो 31 अगस्त तक निशुल्क ले सकते हैं। आपको सिर्फ विभाग के कार्यालय तक जरूरी कागजात ही ले जाने हैं। इसी तरह पानी के बकाया बिलों को एकमुश्त जमा करने पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता भानु शर्मा ने बताया कि शहर में पेयजल और सीवरेज के 73 हजार कनेक्शन हैं। पानी के बकाया बिलों के 31 अगस्त तक एकमुश्त भुगतान करने पर 25 प्रतिशत की छूट दी गई है। यह छूट इन सभी उपभोक्ताओं को मिलेगी। इस योजना के बाद भी बकाया बिल का भुगतान न करने पर उनका कनेक्शन काट दिया जायेगा। वहीं इस महीने कनेक्शन बढ़ाने के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरियाणा सरकार ने उपभोक्ताओं की सहूलियत को देखते हुए पेयजल और सीवरेज कनेक्शन फ्री कर दिया है। खास बात यह है कि इसमें उपभोक्ता को किसी तरह का भी सरचार्ज नहीं देना है। वहीं अगले महीने से पानी और सीवरेज कनेक्शन के शुल्क दोगुने हो जाएंगे।
विज्ञापन

60 फीसदी से अधिक हैं बकायेदार
कार्यकारी अभियंता ने बताया कि शहर में 60 प्रतिशत से अधिक बकायेदार हैं, जिन पर पर एक साल से अधिक का बकाया है। इसी तरह बीते माह से लेकर साल भर तक के बकायेदारों की भी काफी संख्या है। इस तरह इस छूट का लाभ अधिकांश उपभोक्ताओं को मिल सकेगा। इससे जहां बकायेदारों को लाभ मिलेगा, वहीं राजस्व की भी वृद्धि होगी। वहीं एसडीई नवीन कुमार ने बताया कि अभी तक जिन लोगों का अधिक बकाया है और वह भुगतान करने के इच्छुक हैं तो उनकी सहूलियत के लिए किस्त बनाकर भुगतान जमा करा लेते हैं। विभाग की इस स्कीम से 70 से 80 फीसदी लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed