{"_id":"643b0911c50c36d5c40da8f6","slug":"water-and-electricity-will-be-saved-by-direct-sowing-of-paddy-rohtak-news-c-17-1-124163-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: धान की सीधी बिजाई से पानी-बिजली की होगी बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: धान की सीधी बिजाई से पानी-बिजली की होगी बचत
Sun, 16 Apr 2023 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। जिले के किसानों से डीसी ने पानी की बचत के लिए धान की सीधी बिजाई करने की विधि को अपनाने का आह्वान किया है। धान की सीधी बिजाई से अनेक लाभ होते हैं। राज्य सरकार ने रोहतक समेत प्रदेश के 12 जिलों में धान की सीधी बिजाई को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि धान की सीधी बिजाई की विधि अपनाने वाले किसानों को राज्य सरकार ने चार हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से वित्तीय सहायता प्रदान करने का फैसला किया है। इसके लिए योजना के तहत दो लाख एकड़ प्रदर्शन प्लांट का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। धान की सीधी बिजाई मशीन पर राज्य सरकार द्वारा 40 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
बिजाई के लिए खेत को समतल करना जरूरी
धान की सीधी बिजाई के लिए बिजाई से पहले लेजर लेवलर मशीन से खेत को समतल करना जरूरी है। इसके लिए किसानों को बासमती धान की तरावड़ी, बासमती सीएसआर-30, पूसा बासमती 1, पूसा बासमती-1121, पूसा बासमती-1509 या हरियाणा बासमती 2 किस्मों की बुआई करनी होगी। बत्तर खेत में धान की सीधी बिजाई करने पर किसान मौसम तथा खेत की नमी अनुसार पहली सिंचाई 7 से 21 दिन के बाद ही करें।
विज्ञापन
इस विधि से पानी व पर्यावरण को रखेंगे सुरक्षित
धान की सीधी बिजाई के लाभ का जिक्र करते हुए डीसी ने कहा कि इस विधि से हम पानी व पर्यावरण को सुरक्षित रख सकेंगे। इसके साथ ऊर्जा की बचत होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक अथवा टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क किया जा सकता है।