फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ward stuck in caste arithmetic more than development, hearing on 10th

Rohtak News: विकास से ज्यादा जातिगत गणित में फंसा वार्ड, 10 को सुनवाई

Thu, 06 Feb 2025 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ward stuck in caste arithmetic more than development, hearing on 10th
05सीटीके19..वार्ड.2 में भरा पानी। संवाद
रोहतक। शहर में वार्ड नंबर दो ऐसा है, जहां विकास से ज्यादा आजकल जातिगत गणित की ज्यादा चर्चा है। क्योंकि आरोप है कि निगम प्रशासन ने सही ढंग से गणना नहीं की। इस कारण वार्ड बीसी बाहुल्य होने के बावजूद एससी वर्ग के लिए आरक्षित हो गया। अब 10 फरवरी को हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद राजबीर सैनी के बेटे एडवोकेट राजेश सैनी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि वार्ड दो में बूथ क्रमांक 38, 39 व 40 में सैनी समुदाय के 2800 वोट हैं। सैनी समुदाय बीसी बी वर्ग में आता है, जबकि वार्ड आरक्षित करते समय वार्ड दो में बीसी बी वर्ग की केवल 2133 वोट दिखाए गए। ऐसे में बीसी की जगह एससी वर्ग की ज्यादा जनसंख्या दिखाकर वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया। मामले में अब 10 फरवरी को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

नई वार्डबंदी के चलते वार्ड दो में शिव कॉलोनी, मोती नगर, श्याम कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, संजय नगर, सैनी आनंदपुरा, रूपनगर, बाबा लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, बर्सी नगर व आउटर बर्सी नगर को शामिल किया गया हैं। वार्ड एक से जहां श्याम कॉलोनी को वार्ड दो में शामिल किया गया है, लेकिन नेहरू कॉलोनी का 60 फीट रोड व रूपनगर को वार्ड 4 में शामिल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। हालांकि, बाद में भाजपा में शामिल होकर वार्ड में विकास कार्य करवाए। वार्ड की नेहरू कॉलोनी, बर्सी नगर, राजीव नगर, शिव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, शिव कॉलोनी व मोतीनगर में पानी व सीवर की लाइन बिछवाई। साथ में गलियां पक्की करवाई गईं। हालांकि, शिव कॉलोनी की गलियां रह गई। वार्ड के विकास के लिए ढाई करोड़ के टेंडर हो चुके हैं, लेकिन चुनाव आचार संहिता के चलते सभी वर्क ऑर्डर जारी नहीं हो पाएंगे। कोरोना कॉल की वजह से निगम में फंड की कमी रही। वार्ड अब एससी वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। ऐसे में चुनाव नहीं लड़ पाऊंगी।

- सुमन सैनी, निवर्तमान पार्षद, वार्ड 2
साल 2013 से 2018 तक 18 करोड़ के विकास कार्य वार्ड में करवाए थे। नई धर्मशाला बनवाई गई, लेकिन पिछले पांच साल में पिछले विकास कार्यों की देखरेख तक नहीं हो सकी। अब भी इंदिरा कॉलोनी की मुख्य गली में सीवर का पानी भरा है।
- राजेश सैनी, पूर्व पार्षद का बेटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed