{"_id":"6643fce476f5ce263a0bbf25","slug":"ward-residents-sitting-on-strike-to-stop-drain-construction-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-107357-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नाला निर्माण राकने पर धरने पर बैठे वार्डवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नाला निर्माण राकने पर धरने पर बैठे वार्डवासी
Wed, 15 May 2024 05:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 15 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
नाला निर्माण रोके जाने पर धरना देकर रोष जताते वार्ड-12 निवासी।
बहादुरगढ़। वार्ड-12 में पानी निकासी के लिए चल रहे नाले का निर्माण कार्य हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने रोक दिया।इसके विरोध में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि योगेश धनखड़ की अगुवाई में लोगों ने धरना देकर रोष जताया। सैनीपुरा, दयानंद नगर, वार्ड-12 की पार्षद मनीषा योगेश धनखड़ ने बताया कि नगर परिषद से एक नाला पास करवाकर निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। यह कार्य 85 लाख रुपये की लागत से होना था।
सैनीपुरा में नगर परिषद द्वारा नाला निर्माण कार्य करवाया जा रहा था और आधा नाला बन भी चुका है,लेकिन एचएसवीपी द्वारा इस नाले का काम रूकवा दिया गया। इसकी वजह से गंदा पानी सड़कों पर जमा है और पानी की निकासी पूरी प्रभावित हो गई है। दोनों कॉलोनियों के अलावा आसपास क्षेत्र के लोग भी काफी परेशान है।यहां पर झज्जर रोड, रेस्ट हाउस, मेन बाजार, कबाड़ी मार्केट, दिल्ली-रोहतक रोड, धर्मपुरा, जटवाड़ा मोहल्ला, शास्त्री नगर, दयानंद नगर, हरि नगर समेत अनेक कॉलोनियों का पानी यहां आता है। बरसाती सीजन से पहले नाले का निर्माण नहीं हुआ तो सभी कॉलोनियों में जलभराव की समस्या गहरा जाएगी।
उन्होंने नगर परिषद व एचएसवीपी अधिकारियों से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द से इस नाले का निर्माण पूरा करवाया जाएगा। ताकि जलभराव न हो। काफी संख्या में कॉलोनी वासी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एस्टेट ऑफिसर सिद्धार्थ सिंह से मिले और उनके समक्ष अपनी समस्या रखी। जिस पर उन्होंने लोगों को इस समस्या समाधान निकाले जाने को लेकर आश्वासन दिया। इस मौके पर बलवान सैनी, काला राठी, रविंद्र सैनी, विजय, जयभगवान राठी, आकाश सैनी, दीपक, कवरजीत, धर्मबीर, बखतावर, अशोक, राकेश, दिनेश, कृष्णा, बीमला, शीला, रामो, कौशल्या समेत अनेक वार्ड वासी मौजूद रहे।