{"_id":"64878792d46c3aa5250ad187","slug":"war-on-pollution-through-art-rohtak-news-c-17-roh1020-175656-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कला के माध्यम से प्रदूषण पर वार का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कला के माध्यम से प्रदूषण पर वार का आह्वान
Tue, 13 Jun 2023 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
सुपवा में आयोजित तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी में अपना कार्य प्रदर्शित करते कला संकाय के तृतीय वर्ष
रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परर्फार्मिंग एंड विजुअल आर्टस्, सुपवा में आयोजित तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी के अंतिम दिन विभिन्न आकर्षक कलाकृतियां देखने को मिलीं।
विद्यार्थियों ने मेरा घर जल रहा है थीम पर लीफ पेंटिंग के जरिए पर्यावरण में बदलते हालात और प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में संदेश दिया। कला संकाय प्रथम वर्ष की छात्रा श्रीजता व आस्था ने बताया कि उन्होंने लीफ पेंटिंग के जरिए विभिन्न मौसम में पत्तियों के सफर को दर्शाया है, इसमें पतझड़ में गिरते पत्ते, हवा में पत्तियों की दिशा व सूखे पत्ते के सफर को मानव जीवन से जोड़ते हुए विवरण दिया। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से प्रदूषण के कारण लोगों की सेहत पर पड़ते दुष्प्रभाव को एक कमरे में आस पास सूखे पत्ते गिराकर उसके कारण महसूस हो रही घुटन के बारे में बताया कि कैसे वृक्ष के बिना लोगों का जीवन सूखे पत्तों की तरह नष्ट हो जाएगा।
कला संकाय प्रथम वर्ष की छात्रा रिया ने पारंपरिक छपाई और मशीनों के जरिए लकड़ी की प्लेट पर बने डिजाइनों की छपाई के नमूने प्रदर्शित किए। इस प्रदर्शनी में कला संकाय के विद्यार्थियों ने समाज के अलग-अलग मुद्दों को दर्शाया। इसके अलावा बाजारों व विज्ञापनों में इस्तेमाल होने वाले पोस्टर व थ्री डी टाइपोग्राफी के विभिन्न नमूनों का प्रदर्शन किया। कला संकाय में प्रथम वर्ष की छात्रा रिया ने बताया कि उन्होंने शहर के विभिन्न स्मारकों व भवनों का दौरा किया एवं वहां बने डिजाइनों का स्केच बनाया। इसके बाद लकड़ी के बोर्ड पर उस डिजाइन को उकेरकर पारंपरिक मशीन के जरिए उनकी छपाई की।
विज्ञापन
बॉक्स
जीवन के संघर्ष काेे रखा सामने
कला संकाय में द्वितीय वर्ष की छात्रा प्राची ने समाज में अमीर व गरीब वर्ग के जीवनशैली को पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया। उन्होंने गद्दे को चमकीले सितारों से सजाया एवं उस पर गरीब परिवार के संघर्ष को दर्शाया। प्राची ने मेहनत की कमाई थीम के माध्यम से बताया कि इस कैसे दोनों वर्ग अपना जीवन व्यतीत करते हैं।
वर्जन
तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन किया। इस वर्ष विद्यार्थियो ने सीरीज में ज्यादा रुचि दिखाई। प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को कला से जोड़ना और विद्यार्थियों को कला क्षेत्र में आगे बढ़कर अवसर प्राप्त करवाना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने कला के माध्यम से समाज के विभिन्न मुद्दे जैसे शिक्षा, महिला सुरक्षा, व्यापार आदि को अनूठे अंदाज में लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। - डॉ. प्रकाश राज खांडे, विभागाध्यक्ष, कला संकाय, सुपवा