फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Walkathon...city residents pledged to vote by walking together

Rohtak News: वॉकथॉन...कदमताल मिलाकर शहरवासियों ने लिया मतदान करने का संकल्प

Mon, 13 May 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 13 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Walkathon...city residents pledged to vote by walking together
झज्जर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अमर उजाला की तरफ से शहरवासियों ने वॉकथॉन में शिरकत करते हुए 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया। महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम से प्रारंभ हुई वॉकथॉन में बच्चे, बुजुर्ग, महिला सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों ने जोश के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक ने स्टेडियम से वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी ललिता मलिक ने इसमें शिरकत की।
विज्ञापन

मतदान जागरूकता रैली में नारे लिखी तख्तियां हाथों में लेते हुए युवाओं व बच्चों ने रविवार सुबह वॉकथॉन में कदमताल करते हुए आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया। वॉकथाॅन स्टेडियम से शुरू होकर पुराना तहसील रोड, बीकानेर चौक से बर्फखाना रोड, छिकारा चौक होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची। इससे पहले स्टेडियम में पहुंचने पर एसडीएम का स्वागत किया गया। एसडीएम रवींद्र मलिक ने लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। मंच संचालन धर्मेंद्र बसवाल ने किया और लोगों को 25 मई को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कुलदीप सिंह बांगड़, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना, चुनाव तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, एपीआरओ अश्वनी शर्मा, एपीआरओ मनप्रीत, साइकिलिंग कोच शर्मिला देशवाल, बाक्सिंग कोच हितेश देशवाल, रेडक्रॉस से सुषमा रानी, प्रवक्ता कंचन थरेजा, जय कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन



इन संस्थाओं ने लिया भाग
द हाईट्स अकेडमी के संचालक नविंद्र कुमार, विकास, बिजेंद्र, विदित, उमेश खनेजा, कैप्टन सतबीर, सतबीर फौगाट, मोहित, प्रवीण भारद्वाज, रमेश जाखड़, राजेंद्र जून, डॉ. दिनेश, हरिओम, मनफूल, व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा, मनोज गर्ग, ताराचंद भुटानी, डॉ. सुभाष वर्मा, सतपाल सैनी, मोहन जिंदल, विजय बंसल, जीव परोकार सेवा समिति, आयाम मिशन चुग्गा-पानी एवं मिशन छाया से सूरज, दीपक, संजीव कुमार, पवन बसवाल, गोविंद गुप्ता, कैप्टन सतबीर सिंह, आईवीएफ से पूनम देशवाल, इंडेप्थ विजन फाउंडेशन से विकास कौशिक, सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया, रेडक्रॉस सोसायटी से दीपक, नेहरू युवा केंद्र से संदीप कुमार, जिला अर्श काउंसलर मित्रता क्लीनिक जिला अर्श काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा, नर्स कविता गुलिया, बलराज सिंघल, सर्व जन हित सेवा संगठन से प्रदीप शर्मा, कर्मचारी नेता राजेंद्र, नीलम शर्मा गुभाना, चैनसुख गुरिया, रमेश जाखड़, एडवोकेट पंकज शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी तोए के प्रिंसिपल डॉ. राजेंद्र, उच्चतर जिला शिक्षा अधिकारी राजवीर आर्य, कोच नवीन नेहरा, सुशीला देशवाल, एईओ जयकंवार, जीतराम शास्त्री।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक मत आपकी दिशा व दशा तय करेगा : एसडीएम
हर योग्य व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। आप लोगों का एक-एक मत आपकी दिशा व दशा तय करेगा। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कर हम अपने लिए एक बेहतर प्रतिनिधि और सरकार चुन सकते हैं। वॉकथॉन से समाज में प्रत्येक मतदाता को मतदान करने का संदेश दिया गया है। सभी मतदाताओं को 25 मई को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए स्वीप अभियान के तहत अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत ही वॉकथॉन का आयोजन किया गया है, इसमें शहरवासियों की तरफ से गजब का उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि आप सभी बिना किसी दबाव के अपने मत से अपने प्रत्याशी को वोट देकर लोकतंत्र के पर्व का हिस्सा बनें।
रवींद्र मलिक, एसडीएम, बेरी

आम आदमी की सबसे बड़ी ताकत मताधिकार : मलिक
लोकतांत्रिक देश में एक आम आदमी की सबसे बड़ी ताकत मताधिकार है। इसलिए हम सभी को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सब की भागीदारी एक नैतिक जिम्मेदारी है।


स्वीप का प्राथमिक लक्ष्य सभी पात्र नागरिकों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करना है। हमें वोट डालने का अधिकार है, इसका हमें उपयोग करना चाहिए। मतदान से हम सिर्फ सरकार को ही नहीं चुनते, बल्कि अपनी दिशा व दशा तय करते हैं। वोट से आने वाले परिणाम को हम जनादेश यानी जन का आदेश कहते हैं। जो यह तय करता है कि उनका प्रतिनिधित्व कौन करेगा। इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य बढ़ जाता है कि वह मतदान कर अपना प्रतिनिधि चुने।
- ललिता मलिक, जिला खेल अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed