फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wake campaign Chaatala pinch pinch of Haryana , Hooda saving initiatives it Baele-

हरियाणा जागो अभियान पर चुटकी चाैटाला की चुटकी, बाेले- यह हुड्डा बचाओ अभियान

Tue, 26 Jul 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 26 Jul 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
Wake campaign Chaatala pinch pinch of Haryana , Hooda saving initiatives it Baele-
अभय चौटाला
इनेलो ने अपनी सद्भावना रैली का आगाज सोमवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ किलोई से किया। हुड्डा के गढ़ में ही इनेलो नेताओं ने भाजपा व कांग्रेस दोनों पर हमला बोला और दोनों ही पार्टियों पर प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा सरकार की योजनाओं पर भी सवाल उठाया गया और चुनावी घोषणाएं लागू नहीं करने की बात कही। 
विज्ञापन


बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में इनेलो की गढ़ी सांपला किलोई हलके की सद्भावना रैली किलोई में हुई। रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि फसल बीमा योजना किसानों के साथ धोखा है। जब किसान को प्राकृतिक आपदा झेलनी पड़ती थी तो सरकार उपायुक्त के माध्यम से तहसीलदार व पटवारी से विशेष गिरदावरी करवाकर नुकसान की भरपाई करती थी। इस योजना की शुरुआत पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल ने की गई थी। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों के हितों को बीमा कंपनियों के यहां गिरवी रख दिया है।
विज्ञापन


कृषि से संबंधी नुकसान का आंकलन करने वाला कोई नहीं है। इसका सीधा उद्देश्य यह है कि किसानों के नुकसान की भरपाई सरकार को नहीं करनी पड़े। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बाद दलितों का हितैषी कोई हुआ है तो वह पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल थे और उनके बाद पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला। लेकिन किसानों के साथ किसी भी तरह के अन्याय को सहन नही किया जाएगा और इनेलो आंदोलन भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में 187 योजनाएं लागू करने की बात कही थी, लेकिन वे सिर्फ घोषणाएं बनकर ही रह गई हैं। बेरोजगार युवक बेरोजगारी भत्ते के लिए सरकार के चक्कर काट रहे हैं तो बुढ़ापा पेंशन एक हजार से दो हजार तक करने की घोषणा शिगूफा लग रही है। कृषि मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले वे कई योजनाओं को लागू करवाने का ढोंग रचाते थे और अब स्वामीनाथन आयोग की रिपार्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। 

अनिल विज से मांगा इस्तीफा
अभय चौटाला ने कहा कि बिजली जाने पर एक्सईएन निलंबित हो सकता है तो पीजीआई में बिजली खराब होने से लिफ्ट में फंसकर वृद्ध की जान जाने पर स्वास्थ्य मंत्री को नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र दे देना चाहिए। कहा कि सरकार को दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करनी चाहिए। 

हरियाणा जागो नहीं हुड्डा बचाओ अभियान  
चौटाला ने कहा कि इस समय कोई भी कांग्रेस का नाम भी लेने को तैयार नहीं है। खुद कांग्रेस के प्रभारी मान चुके हैं कि कांग्रेस नेताओं को चर्बी चढ़ी है। उन्होंने हुड्डा के हरियाणा जागो अभियान पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह तो हुड्डा बचाओ अभियान है। जिलाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि प्रदेश की जनता इस समय भाजपा व कांग्रेस दोनों से परेशान है। जनता चुनाव का इंतजार कर रही है और अगले चुनाव में इनेलो भारी बहुमत से जीतकर परचम लहराएगी। 


ये रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष सतीश नांदल, हल्का प्रधान डा. संदीप हुड्डा, पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, पूर्व विधायक बलवंत मायना, कृष्ण कौशिक एडवोकेट, हैप्पी जांगड़ा, उमेश देवी, विनोद हुड्डा, धर्मपाल मकडौली, रविंद्र सांगवान, सत्यवान हुमायूंपुर, रविंद्र बखेता, सन्नी फ ौगाट, मास्टर चांद रूप, रणबीर हुड्डा, सत्यप्रकाश बिसला, प्रेमलता खत्री, सूरत सिंह खटक, सरोज चौधरी, बलवान माजरा, राजबीर हुड्डा, बलराम किलोई , मा अनिल रंगा, राजबीर वाल्मिकी, जंत्री देवी, रामानंद कौशिक और प्रवेश जांगड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed