फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Waiting list of more than 100 tickets in trains going to Jammu

Rohtak News: जम्मू जाने वाली ट्रेनों में 100 से ज्यादा टिकटों की वेटिंग

Sun, 22 Dec 2024 06:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 22 Dec 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
Waiting list of more than 100 tickets in trains going to Jammu
21सीटीके08..रोहतक रेलवे स्टेशन। स्रोत : संवाद
रोहतक। नए वर्ष के आगाज पर घूमने की योजना बना रहे लोगों को ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर की वादियों की सैर और माता वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बनाने वाले लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

रोहतक स्टेशन से हर रोज एक ही ट्रेन जम्मू के लिए जाती है। इसमें 100 से ज्यादा टिकटों की वेटिंग चल रही हैं। जम्मू जाने के लिए कोई बस भी नहीं है। इस कारण से यात्री जम्मू जाने के लिए ट्रेनों के ही भरोसे है। इसमें भी यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहा हैं। यात्री स्टेशन पर टिकट की पूछताछ के लिए आ रहे हैं, लेकिन वेटिंग होने के कारण उन्हें मायूस ही वापिस लौटना पड़ रहा है। तत्काल में भी यात्रियों को टिकट नहीं मिल रही हैं। सर्दी के मौसम में यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों से ही सफर करना पसंद कर रहे है। यात्री नया साल जम्मू में मनाना चाह रहे हैं, लेकिन वेटिंग होने के कारण यात्री परेशान है।
विज्ञापन

---
यात्री जम्मू की तरफ जाना ज्यादा पसंद कर रहे है। इसी कारण से ट्रेन में वेटिंग चल रही है। अभी कोई भी नई ट्रेन चलाने के आदेश नहीं है।
बलराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed